{"_id":"6ad22f89a02b99d456050740","slug":"komal-murder-case-brother-strangles-her-to-death-and-surrenders-at-the-police-station-claims-he-killed-her-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोमल हत्याकांड: बहन की हत्या करके थाने पहुंचा आशीष, बोला- गांव के लड़के से था चक्कर, इसलिए गला दबाकर मार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोमल हत्याकांड: बहन की हत्या करके थाने पहुंचा आशीष, बोला- गांव के लड़के से था चक्कर, इसलिए गला दबाकर मार दिया
Fri, 16 Oct 2026 07:37 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 16 Oct 2026 07:37 PM IST
सार
Saharanpur News: नागल कस्बा स्थित लाखनौर गांव में पंचायत सहायिका कोमल का गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मान रही थी। गुस्सा में आकर सगे भाई आशीष ने कोमल की हत्या कर दी।
विज्ञापन
घर में बैठी गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाखनौर गांव में महिला पंचायत सहायक कोमल (27) की उसके सगे भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले अपने ताऊ के घर पहुंचा और फिर थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों को बताया कि मैंने अपनी बहन की हत्या कर दी है और शव घर में चारपाई पर पड़ा है। कोमल का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसके चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
जांच करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : अमर उजाला
गांव लाखनौर में बिजेंद्र और अपनी पत्नी राजवती व बच्चों के साथ रहते हैं। घर में बड़ी बेटी कोमल के अलावा दो बेटे आशीष और कमल किशोर हैं। कोमल संविदा पर महिला पंचायत सहायक थी। बृहस्पतिवार रात पिता बिजेंद्र और मां राजवती खाना खाने के बाद घेर में पशुओं के पास चले गए थे। बेटा कमल किशोर काम के सिलसिले में बाहर गया है। दूसरा बेटा आशीष घर में था। कोमल भी अपने कमरे में सोने चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को दी गई तहरीर में ताऊ सुरेंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आशीष उनके घर पर आया। उसने बताया कि रात में उसका अपनी बहन कोमल के साथ झगड़ा हो गया था। फिर उसने गला दबाकर कोमल की हत्या कर दी।
इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। वहीं आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि कोमल का गांव में रह रहे एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजन इसका विरोध कर रहे थे।
प्रेम-प्रसंग को लेकर पूर्व में पंचायत हो चुकी थी और यहां तक कि थाने में भी युवती की तरफ से जान का खतरा बताते हुए तहरीर दी गई थी। बाद में समझौता हो गया था, जिस कारण आगे ही कार्रवाई नहीं हो सकी।
15 दिन से काम पर नहीं जा रही थी युवती
कोमल गांव में पंचायत सहायक थी। बताया जा रहा है कि वह करीब 15 दिन से काम पर नहीं जा रही थी। उसने बीएड कर रखी थी। एमएड करने के लिए परिजनों से कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, उसका कुछ समय से गांव में रह रहे एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कोमल गांव में पंचायत सहायक थी। बताया जा रहा है कि वह करीब 15 दिन से काम पर नहीं जा रही थी। उसने बीएड कर रखी थी। एमएड करने के लिए परिजनों से कहा था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, उसका कुछ समय से गांव में रह रहे एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।
ये बोले सीओ
प्राथमिक जांच में आया कि प्रेम-प्रसंग के विरोध में आरोपी ने अपनी बहन की हत्या की है। आरोपी भाई से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
- अमित सिंह, सीओ देवबंद
ये भी देखें...
बिजनौर: पति ने दिया तीन तलाक, फिर से साथ रखने के लिए देवर से जबरन कराया हलाला; गिरफ्तार किया
प्राथमिक जांच में आया कि प्रेम-प्रसंग के विरोध में आरोपी ने अपनी बहन की हत्या की है। आरोपी भाई से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
- अमित सिंह, सीओ देवबंद
ये भी देखें...
बिजनौर: पति ने दिया तीन तलाक, फिर से साथ रखने के लिए देवर से जबरन कराया हलाला; गिरफ्तार किया