फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: ISI roots deepness in Western UP, handler from shamli are teaching terror, 18 agents have been caught

UP: वेस्ट यूपी में गहरा रहीं ISI की जड़ें, कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंक का पाठ, पकड़े जा चुके हैं 18 एजेंट

Mon, 05 Feb 2024 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 05 Feb 2024 03:59 PM IST
सार

हापुड़ से पकड़े गए आईएसआई एजेंट का शामली के कैराना से पकड़े गए ISI एजेंट से तो संपर्क नहीं था। इसे लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई है। इस मामले में जल्द ही तहसीम और कलीम से भी पूछताछ की जा सकती है।

विज्ञापन
UP: ISI roots deepness in Western UP, handler from shamli are teaching terror, 18 agents have been caught
आरोपी सत्येंद्र - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ में आईएसआई एजेंट सतेंद्र के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर से पुलिस से लेकर अन्य जांच एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। माना जा रहा है कि वेस्ट यूपी के और लोग भी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंटों के संपर्क में हो सकते हैं।

विज्ञापन


मेरठ में पकड़े गए आईएसआई एजेंट का शामली से कुछ दिन पूर्व ही पकड़े गए आईएसआई एजेंट कलीम और तहसीम से तो कोई संपर्क नहीं था। इसका पता लगाने के लिए पुलिस और एसटीएफ भी आईएसआई एजेंट सतेंद्र से पूछताछ कर सकती है। शामली की यदि बात की जाए तो यहां के लोगों के पाकिस्तान में बैठे आईएसआई एजेंटों के संपर्क में रहने की बात सामने आ चुकी है। 

विज्ञापन

कैराना के हैंडलर पढ़ा रहे आतंकवाद का पाठ
हाल ही में आईएसआई एजेंट तहसीम उर्फ मोटा की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा हुआ था कि कैराना में पूर्व में मजदूरी, कपड़े की बिक्री करने वाले इकबाल काना, दिलशाद मिर्जा, हमीदा और शाहिद, इकबाल काना आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में रहकर भारत के खिलाफ देश विरोधी गतिविधियां न सिर्फ संचालित कर रहा है, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को भी अपने साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है।

सभी पाकिस्तान में आईएसआई के हैंडलर हैं। यूपी के लोगों को बहकावे में लेकर आतंकवाद का पाठ पढ़ाया जा रहा है। हैंडलरों के पाकिस्तान में होने के कारण जांच एजेंसियां भी उनको पकड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं। हालांकि, एजेंटों को समय-समय पर गिरफ्तार कर आईएसआई एजेंटों के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

25 वर्ष में पकड़े जा चुके हैं 18 आईएसआई एजेंट 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का नेटवर्क बहुत पुराना है। 25 वर्ष के भीतर 18 आईएसआई एजेंट अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें 16 स्थानीय हैं जबकि दो बाहरी हैं। 

  पिछले ढाई दशक की बात करें तो अभी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक पाकिस्तानी और दूसरा जम्मू कश्मीर का आईएसआई एजेंट पकड़ा गया है। बाकी आईएसआई एजेंट मेरठ और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं। पिछले कुछ वर्षों में ऐसे तमाम मामले सामने आए हैं, जिनमें हनी ट्रैप के जरिए भारतीयों को फंसाकर गोपनीय जानकारियां हासिल की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed