{"_id":"6a9c6e0d3a7536c6c60c9f7f","slug":"badbas-ji-zen-gives-you-weapons-just-by-saying-it-shamli-news-c-26-1-sal1002-173404-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बदबस जी-जेन बोलते ही मिलते हैं हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बदबस जी-जेन बोलते ही मिलते हैं हथियार
Sun, 06 Sep 2026 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
शामली। अंकित हत्याकांड की जांच में हरियाणा के गोगी गिरोह के हथियार और चोरी के वाहनों की सप्लाई नेटवर्क को लेकर पुलिस को अहम जानकारी मिली है।
पुलिस के अनुसार पिछले तीन-चार साल से गिरोह के सदस्य बदबस जी-जेन कोडवर्ड के जरिए बरेली से दिल्ली, बहादुरगढ़ होते हुए सोनीपत तक हथियार और चोरी की बाइक-कार पहुंचा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अंकित की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल भी इसी नेटवर्क के जरिए बरेली से दिल्ली होते हुए सोनीपत पहुंची थी। यह पिस्टल मुठभेड़ में मारे गए एक लाख के इनामी बदमाश सुमित और मोहित से पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सोनीपत और बहादुरगढ़ के दो हथियार सप्लायरों को भी ट्रेस किया है। संवाद
बदबस जी-जेन में छिपे हैं शहरों के नाम
पुलिस की जांच के अनुसार बदबस में ब का अर्थ बरेली, द का अर्थ दिल्ली, दूसरे ब का अर्थ बहादुरगढ़ और स का अर्थ सोनीपत है। वहीं जी-जेन का इस्तेमाल गिरोह से जुड़े युवा सदस्यों के लिए किया जाता है। हथियारों की सप्लाई के दौरान गिरोह के सदस्यों के बीच इसी कोडवर्ड का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है। विदेश में बैठे गिरोह के सदस्य चिराग द्वारा सोशल मीडिया खातों पर भी इस कोडवर्ड का इस्तेमाल किया जा रहा है।
एसपी एनपी सिंह के अनुसार गोगी गिरोह का नेटवर्क हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक फैला बताया जा रहा है। गिरोह द्वारा सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, भिवानी, सिरसा, पानीपत और दिल्ली के सरोजनी नगर के अलावा बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ और देहरादून तक हथियार पहुंचाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। पंजाब और अन्य स्थानों पर भी कुछ समय पहले ही कुछ हथियार भेजे जाने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस बरेली में हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
वारदात से महीनों पहले चोरी कराते हैं वाहन
पुलिस की जांच में सामने आया कि गोगी गिरोह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं को अपने नेटवर्क से जोड़ रहा है। बाइक और कारें वारदात से करीब चार माह पहले चोरी कराई जाती हैं। इन्हीं चोरी के वाहनों से शूटर हरियाणा, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में वारदात करने पहुंचते हैं। वारदात से कुछ मिनट पहले वाहन की नंबर प्लेट बदलकर आसपास के जिले के किसी वाहन का नंबर लगा दिया जाता है।
सोनीपत और बहादुरगढ़ बने हथियार सप्लाई के ठिकाने
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि गोगी गिरोह के लिए हथियार सप्लाई का प्रमुख स्थान सोनीपत और बहादुरगढ़ है। सड़क किनारे या झाड़ियों के पास गिरोह के शार्प शूटरों को बदबस जी-जेन कोडवर्ड बताने पर हथियार सौंपे जाते हैं। इस पूरे नेटवर्क में सोनीपत, बहादुरगढ़, दिल्ली, बरेली और आसपास के जिलों के लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पानीपत के दो युवक हिरासत में
अंकित हत्याकांड में पुलिस ने पानीपत के दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस को आशंका है कि दोनों ने सत्यम और आर्यन की मदद की है। पूछताछ के बाद ही दोनों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।
सांत्वना देने पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
गांव बंतीखेड़ा में गायक अंकित बालियान के पिता सतबीर से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीष चौहान और रालोद नेता राजन जावला ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। दोनों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। सतबीर ने उम्मीद जताई कि अन्य दो आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई होगी और परिवार को इंसाफ मिलेगा।