फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleaner dies after being crushed under an overturned truck on the highway

Shamli News: हाईवे किनारे पलटे ट्रक के नीचे दबकर क्लीनर की मौत

Sun, 06 Sep 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 06 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cleaner dies after being crushed under an overturned truck on the highway
बिडौली क्षेत्र में हाईवे किनारे पलटा ट्रक। संवाद
बिडौली (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव कालामाजरा के पास शुक्रवार देर रात हुए टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक के पास मौजूद क्लीनर गुरबचन सिंह (50) की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक हटाकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जिला ऊधम सिंह नगर के सितारगंज निवासी चालक मलकीत सिंह और क्लीनर गुरबचन सिंह पंजाब के लुधियाना से साइकिल के पार्ट्स लेकर पटना (बिहार) जा रहे थे। शुक्रवार देर रात बिडौली क्षेत्र में काला माजरा गांव के पास एक होटल के सामने चालक ने लघुशंका के लिए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

चालक कुछ दूरी पर चला गया, जबकि क्लीनर गुरबचन ट्रक से उतरकर उसके पास खड़ा हो गए। इसी दौरान करनाल की ओर से आ रहे दूसरे ट्रक का अचानक टायर फट गया। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे खड़े ट्रक टकराकर पलट गया। इस दौरान पास में खड़े क्लीनर गुरबचन ट्रक के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को हटवाकर सह चालक को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक के भी ट्रक के नीचे दबे होने की सूचना से पुलिस उसकी तलाश करती रही। बाद में ट्रक मालिक के मौके पर पहुंचने पर चालक के सुरक्षित होने की जानकारी हुई। जांच अधिकारी ओमबीर सिरोही ने बताया कि अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

बिडौली क्षेत्र में हाईवे किनारे पलटा ट्रक। संवाद

बिडौली क्षेत्र में हाईवे किनारे पलटा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed