{"_id":"63ed236169df39fb8102d8a4","slug":"up-board-exam-from-today-preparation-complete-shamli-news-c-14-1-119623-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से, तैयारी पूरी
Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 15 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
शामली हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में रोल नंबर देखते छात्र-छात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन पूरे दिन तैयारियों में जुटा रहा। जिले में 36 केंद्रों पर 25613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन दोनों पाली में हाईस्कूल व इंटर में कॉमन विषय हिंदी का प्रश्नपत्र होने के कारण सभी 39 केंद्रों पर परीक्षा होगी।
इस बार हाई स्कूूल में 13942 और इंटर में 11671 कुल 25613 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शासन के निर्देश पर नकल रोकने के लिए इस बार प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर के साथ दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने और सुरक्षा के मद्देनजर जिले को सात जोन, आठ सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा से पहले दिन बुधवार को शिक्षा विभाग और प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। केंद्रों पर पहले दिन सिटिंग प्लान के अनुसार स्लिप चस्पा की गई और नोटिस बोर्ड पर सूची लगाई गई। पहले दिन अपनी सीट देखने के लिए विद्यार्थी केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
डीआईओएस सरदार सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल व द्वितीय पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा होगी। हिंदी कॉमन विषय होने के कारण सभी पंजीकृत विद्यार्थियों की परीक्षा सभी 36 केंद्रों पर होगी।
केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों को दिया प्रशिक्षण
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले दिन बुधवार को कक्ष निरीक्षकों को सभी केंद्रों पर प्रशिक्षण दिया। कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति दर्ज की गई। केंद्र व्यवस्थापकों ने कक्ष निरीक्षकों को प्रशिक्षण देते हुए बताया कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन प्रतिबंधित रहेगा। बच्चों को उनकी निर्धारित सीट पर बैठाने की व्यवस्था करेंगे।
बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारी
हाईस्कूल में पंजीकृत विद्यार्थी - 13942
इंटर में पंजीकृत विद्यार्थी - 11671
परीक्षा केंद्र - 36
जोन - सात
सेक्टर -आठ
स्टेटिक मजिस्ट्रेट - 36
जिला कंट्रोल रूम - डीआईओएस कार्यालय
प्रथम पाली की परीक्षा - सुबह आठ से सवा 11 बजे तक।
द्वितीय पाली की परीक्षा - दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक।