फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths posing as Haryana Police inspectors were caught trying to extort Rs 50,000.

Shamli News: हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर 50 हजार रुपये वसूलने आए दो युवक पकड़े

Thu, 28 May 2026 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two youths posing as Haryana Police inspectors were caught trying to extort Rs 50,000.
- दोनों पक्षों के बीच हंगामा व धक्कामुक्की होने पर पुलिस ने तीन का शांति भंग में किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौसाना। बिडौली निवासी मेडिकल स्टोर संचालक से हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बनकर पांच लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। बाद में 50 हजार रुपये पर सहमति बनी। बिना नंबर की बाइक पर रुपये लेने आए दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी हरियाणा पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर का पुत्र है। पुलिस ने दोनों आरोपियों समेत तीन का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।
गांव बिडौली निवासी मोहम्मद रफी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पुत्र रजी के मोबाइल नंबर पर सोमवार शाम को फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर पांच लाख रुपये की मांग की और न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। रजी का बिडौली में मेडिकल स्टोर है। पीड़ित के अनुसार बातचीत के बाद 50 हजार रुपये देना तय हुआ। आरोपी ने पीड़ित को पहले करनाल बुलाया, लेकिन वहां जाने में असमर्थता जताने पर मंगलवार शाम को चौसाना के सुंदर नगर मोड़ पर रुपये देना तय हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को मुलाकात का समय व स्थान निर्धारित किया गया। बिना नंबर की बाइक पर दो युवक रुपये लेने पहुंचे तो पहले से मौजूद पीड़ित पक्ष ने लोगों की मदद से दोनों को पकड़ लिया और चाैसाना पुलिस चौकी पर ले गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट व हंगामा भी हुआ। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम विकास निवासी मनोहरपुर करनाल व आवेश निवासी दौलतपुर गंगोह बताया। विकास हरियाणा पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर का पुत्र है। उसके पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी और पीड़ित पक्ष के बाबर निवासी बिडौली को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जमानत पर छोड़ा गया।

एसपी एनपी सिंह का कहना है कि हरियाणा निवासी दो युवकों ने स्टोर से नशीली दवा खरीदी थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तीनों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed