फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Hospital owner's son opens fire on patients' attendants.

Shamli News: अस्पताल संचालक के पुत्र ने तीमारदारों पर की फायरिंग

Thu, 08 Oct 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Hospital owner's son opens fire on patients' attendants.
शामली। मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित देव हॉस्पिटल में तीमारदारों पर फायरिंग करने के आरोप में अस्पताल संचालक के बेटे आर्यन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अवैध पिस्टल से तीमारदारों की कार पर गोली चलाई थी, जिससे कार का शीशा टूट गया। पुलिस ने आर्यन के कब्जे से अवैध पिस्टल, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की है।
विज्ञापन

यह घटना मंगलवार रात करीब दस बजे आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में हुई। थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी सुहैब अपने परिजनों के साथ अपनी भाभी को देखने देव हॉस्पिटल पहुंचे थे। इसी दौरान अस्पताल संचालक अर्जुन सिंह का बेटा आर्यन वहां आया। अस्पताल में भीड़ देखकर आर्यन और तीमारदारों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि आर्यन ने अस्पताल के बाहर खड़े सुहैब, नाजिम, अरमान, जिशान और आरिफ पर फायरिंग कर दी। तीमारदारों ने भागकर अपनी जान बचाई। फायरिंग के दौरान उनकी कार के शीशे में गोली लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आर्यन अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर फरार हो गया था। सुहैब की शिकायत पर आदर्श मंडी थाने में आर्यन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बुधवार को बताया कि आरोपी आर्यन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आर्यन बिजनौर के गांव भरेरा का निवासी है और वर्तमान में शामली के एमएसके रोड पर रहता है। उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई अवैध पिस्टल और कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी जब्त कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-50 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ में आर्यन ने कबूल किया कि उसने करीब तीन माह पहले बिजनौर के समराणा से 50 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस इस मामले में पिस्टल बेचने वाले आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी। आर्यन पर पहले से ही तीन मामले दर्ज हैं। कुछ समय पहले उसने एक सिपाही पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी, जिसके लिए वह जेल भी गया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed