फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two members of interstate vehicle thief gang arrested in Shamli, police recovered 10 bikes

UP: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे, आरोपियों ने उगले राज, ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

Sat, 05 Nov 2022 11:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Nov 2022 11:34 PM IST
सार

Shamli News : अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य दबोचे गए हैं। वहीं आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बड़े राज उगले हैं। ये शातिर आरोपी वारदात को ऐसे अंजाम देते थे।

विज्ञापन
Two members of interstate vehicle thief gang arrested in Shamli, police recovered 10 bikes
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली शहर में कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की दस बाइक और दो चाकू बरामद किए गए। मौके से एक आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


एएसपी ओपी सिंह ने शनिवार को बताया कि शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने शुक्रवार रात को चेकिंग के दौरान लिलौन के जंगल में पूर्वी यमुना नहर पटरी पर दो युवकों को चोरी की दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम अजय सिंह निवासी गांव मालेंडी थाना गढ़ीपुख्ता और जोगेंद्र निवासी डेरा भगीरथ थाना झिंझाना है। इनके फरार साथी का नाम रामसेवक उर्फ बबलू निवासी गांव खानपुर कलां थाना झिंझाना है,जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों की निशानदेही पर झिंझाना रोड नहर पुल के निकट छोटी पुलिया के नीचे छिपाकर रखी गई आठ और बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन


एएसपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद बाइकों को उन्होंने शामली, कैराना, झिंझाना, मुजफ्फरनगर व पानीपत आदि स्थानों से चोरी करना बताया। आरोपियों ने बताया कि वे उप्र व हरियाणा के जिलों में घूमकर रैकी करते हैं और खड़ी बाइकों को मास्टर चाबी से लॉक खोलकर चोरी कर लेते हैं। इसके बाद उन्हें छिपाकर रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Pics: महाभारत के 'अर्जुन' पहुंचे बिजनौर, TV में इसी रोल से स्टार बने फिरोज खान, साझा किए सफलता के राज

इसके बाद राह चलते कबाड़ी व ग्राहकों को बेच देते थे, जिसे वे आपस में बांट लेते थे। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर पूर्व में भी थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।

यह भी पढ़ें: कवाल कांड: विक्रम सैनी के समर्थन में उतरे संजीव बालियान, ट्वीट कर लिखी बड़ी बात, पढ़ें- इस मामले का हर अपडेट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed