फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: महाभारत के 'अर्जुन' पहुंचे बिजनौर, TV में इसी रोल से स्टार बने फिरोज खान, साझा किए सफलता के राज

Sat, 05 Nov 2022 06:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Nov 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
Arjun Firoz Khan of Mahabharata reaches Bijnor and shares secrets of his success
फिरोज खान, अर्जुन। - फोटो : amar ujala

बी आर चोपड़ा के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक महाभारत में योद्धा राजकुमार अर्जुन का बखूबी किरदार निभाने वाले फिरोज खान का कहना है कि अर्जुन के रोल से मिली बेशुमार लोकप्रियता ने ही उन्हें अपना नाम अर्जुन फिरोज खान रखने को मजबूर किया।



शेख शाहनवाज खलील के बुलावे पर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में अर्जुन फिरोज खान चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे।

Arjun Firoz Khan of Mahabharata reaches Bijnor and shares secrets of his success
बिजनौर पहुंचे थे फिरोज खान। - फोटो : amar ujala

बिजनौर के नगीना में शनिवार को पूर्व शेख शाहनवाज खलील के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में अर्जुन की भूमिका ने उन्हें बहुत शोहरत प्रदान की। वह बताते हैं कि उन्होंने अब तक 367 फिल्मों में काम किया, लेकिन जैसी लोकनेता उन्हें महाभारत में अर्जुन की भूमिका से मिली ऐसी आज तक और अन्य किसी रोल से नहीं मिली।

Arjun Firoz Khan of Mahabharata reaches Bijnor and shares secrets of his success
फिरोज खान। - फोटो : amar ujala

यह भी बताते हैं कि करीब 23 हजार लोगों के बीच में से उनका अर्जुन की भूमिका निभाने के लिए सलेक्शन हुआ था। उनका कहना है कि उस समय महाभारत के पटकथा और संवाद के लेखक डॉ. राही मासूम रजा ने उनसे कहा था कि तुम्हारा 23 हजार लोगों में सलेक्शन हुआ है। ऐसे में तुम्हारा अर्जुन ही नाम होना चाहिए। तुम लगते भी अर्जुन जैसे हो, और इंडस्ट्री में भी कोई इस नाम से नहीं है। इसी तरह महाभारत के फिरोज खान हमेशा के लिए अर्जुन बन गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Firoz Khan of Mahabharata reaches Bijnor and shares secrets of his success
फिरोज खान, अर्जुन। - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि वह सबसे पहले सन 1984 में फिल्म मंजिल से सिनेमा की दुनिया में आए। जबकि साल 1988 में उन्हें अचानक महाभारत में अर्जुन का किरदार निभाने का सौभाग्य मिला। जब उनसे पूछा गया की अर्जुन के रूप में चयनित होने के बाद उन्हें कैसा लगा तो वह बताते हैं कि उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी प्यासे को पानी मिल जाए।

विज्ञापन
Arjun Firoz Khan of Mahabharata reaches Bijnor and shares secrets of his success
फिरोज खान। - फोटो : amar ujala

उन्होंने बताया कि वर्तमान में भी बहुत जल्दी उनकी दो फिल्म सलमान खान और अजय देवगन के साथ आने वाली है। उनका कहना है कि उनका पुत्र जुब्रान खान भी इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म में आ रहा है। प्रेस वार्ता के समय उन्होंने शेख शाहनवाज खलील को अपना एक अच्छा मित्र बताया। इस मौके पर शेख शाहनवाज खलील, शेख जमशेद, शाहरुख खलील, सैहराज खलील भी मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed