Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP: Overbridge on Meerut-Baghpat National Highway becomes operational

यूपी: मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज चालू, रोजाना 40 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत; दिवाली पर मिला तोहफा

Sun, 08 Nov 2026 11:56 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 08 Nov 2026 11:56 AM IST
सार

Baghpat News: बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में दो साल से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा था। इस कारण वाहन चालक गांवों के अंदर से गुजर रहे थे। जाम की समस्या झेलनी पड़ रही थी। अब यहां जाम से राहत मिल जाएगी। 

विज्ञापन
UP: Overbridge on Meerut-Baghpat National Highway becomes operational
ओवरब्रिज। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर चलने वाले 40 हजार वाहन चालकों को एक साथ दिवाली का तोहफा मिल गया। नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में बनाए गए रेलवे ओवरब्रिज को शनिवार को वाहन चालकों के लिए खोल दिया गया। दो साल के इंतजार के बाद वाहन सीधे फर्राटा भरते नजर आए। जिससे वाहनों चालकों को गांवों के रास्ते से गुजरने और जाम से जूझने से राहत मिली।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन पर फाटक लगने के बाद वाहन चालकों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। इसलिए लोगों ने वहां रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कराने की मांग की। रेलवे के अफसरों ने ओवरब्रिज का प्रस्ताव तैयार कर निर्माण के लिए 95 करोड़ बजट जारी कर दिया। सितंबर 2024 में रेलवे के अफसरों ने ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से सूरजपुर महनवा व चौहल्दा समेत अन्य गांवों के रास्ते से वाहनों को निकाला जा रहा था। कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर सफर कर रहे वाहन चालकों को ओवरब्रिज शुरू होने का इंतजार था। ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने के बाद शनिवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री केपी मलिक, विधायक योगेश धामा ने फीता काटकर इसे ट्रायल के लिए खुलवाया। इसके बाद से उसपर वाहन दौड़ने लगे और दिवाली पर वाहन चालकों को यह बड़ा तोहफा मिला है।
 
विज्ञापन

कई राज्यों के लोगों को मिलेगी सुविधा
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तराखंड के लोग भी सफर करते हैं। ओवरब्रिज शुरू होने से कई राज्यों के वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी। रेलवे ओवरब्रिज जल्द शुरू कराने के लिए कई बार रेलवे के अफसरों से मुलाकात भी की। विधायक योगेश धामा ने कहा कि दो साल इंतजार के बाद ओवरब्रिज की सौगात मिली है। इसकी लोगों को जरूरत थी। लाखों लोग इसका लाभ उठाएंगे।

सितंबर 2024 में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था, तभी से रूट डायवर्जन कर वाहनों को गांवों के रास्तों से निकाला जा रहा है। इससे गांवों के रास्तों पर भी जाम लगा रहता था। किसानों को मिल में गन्ना लेकर जाने में परेशानी होती थी। अब किसानों की काफी समस्या दूर हो गई।
- हिम्मत सिंह, भाकियू नेता

दो साल से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा था, इससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। रेलवे ओवरब्रिज शुरू होने से कारोबार भी पटरी पर लौट आएगा। अब लोगों को सीधे सफर की सुविधा मिलेगी।
- अंकुर शर्मा, व्यापारी
 

ट्रायल के लिए ओवरब्रिज को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। दिवाली पर वाहनों का दबाव रहेगा, इसलिए इसे खोला गया है। इससे वाहन चालकों को लाभ मिलेगा। लाइटें लगाने का काम भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
- सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलवे

ये भी देखें...
मेरठ: एक लाख का इनामी ऊधम सिंह बोला- अपनी पीठ थपथपाने के लिए पुलिस कर सकी है मेरा एनकाउंटर; ये बोले एसएसपी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed