फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two Arrested in Shamli Gang War After Instagram Live Dispute

शामली में गैंगवार: इंस्टाग्राम लाइव विवाद के बाद फायरिंग, पुलिस ने दो आरोपियों को तमंचे सहित गिरफ्तार किया

Sat, 25 Apr 2026 08:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2026 08:22 PM IST
सार

शामली में पुरानी रंजिश और इंस्टाग्राम लाइव विवाद के बाद दो गुटों के बीच गैंगवार हो गया। फायरिंग में एक युवक घायल हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विस्तार

 शामली के कैडी बस स्टैंड के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई गैंगवार के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन


ईद के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
पुलिस के अनुसार, ईद के दौरान हुई मारपीट और सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम लाइव आकर गाली-गलौज करने के कारण राणा और हरड़ गुटों के बीच विवाद गहराता चला गया। बृहस्पतिवार शाम कैडी बस स्टैंड के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

विज्ञापन

फायरिंग में युवक घायल
फायरिंग के दौरान चली गोली थानाभवन क्षेत्र के नबीपुर निवासी गौरव सैनी को लग गई। घायल गौरव को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
मामले में उपनिरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने गौरव, शहजाद, शाहवेज, राघव, हरड़ फतेहपुर के निखिल और अभिषेक सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हरड़ निवासी अभिषेक और निखिल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी
एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद था, जो इंस्टाग्राम लाइव पर गाली-गलौज के बाद और बढ़ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed