{"_id":"574893814f1c1b9b37690b70","slug":"train-stop-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रोकने पर फंसे रालोद नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रोकने पर फंसे रालोद नेता
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 28 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में गन्ना बकाया मूल्य भुगतान सहित किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर ट्रेन रोककर हंगामा करने के मामले में आरपीएफ की ओर से तीन नेताआें को नामजद करते हुए 60 से अधिक अज्ञात के खिलाफ रेल परिचालन बाधित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिले की तीनों चीनी मिलों पर किसानों का करीब 342 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। इसीलिए बृहस्पतिवार को रालोद ने शामली शुगर मिल गेट पर धरना प्रदर्शन किया था। इसी दौरान सैकड़ो रालोद कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर दिल्ली से सहारनपुर जा रही ट्रेन को रोक कर हंगामा प्रदर्शन किया। ट्रेन करीब एक घंटा तक रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही थी।
गन्ना मूल्य भुगतान के लिए धरने पर बैठे रालोद नेताओं को रेल रोकना भारी पड़ गया। मामले में आरपीएफ थाने में स्टेशन मास्टर की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें रालोद के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजित राठी, अभिषेक चौधरी और राजपाल बहावडी को नामजद करते हुए करीब 60 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, मोदीनगर के विधायक सुदेश शर्मा की मौजूदगी को लेकर भी जांच चल रही है। बृहस्पतिवार देर रात मामले में शामली स्टेशन मास्टर संजीव शर्मा की ओर से मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में रालोद के मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा है कि किसानों के हक की लड़ाई के लिए एक नहीं कई मामले झेलने को तैयार हैं। उन्हें इसकी परवाह नहीं है। किसानों की समस्याआें के समाधान के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी।