फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The winning players were welcomed upon their arrival at the club.

विजेता खिलाडियों का क्लब पहुंचने पर किया स्वागत

Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
The winning players were welcomed upon their arrival at the club.
शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन के निशानेबाजों ने मेरठ में हुई इंडियन शूटिंग लीग में मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब की टीम ने पांच पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों का क्लब पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि मेरठ में हुई इंडियन शूटिंग लीग में क्लब के खिलाड़ियों ने दो सिल्वर, तीन कांस्य पदक जीते हैं। एयर रायफल आईएसएसएफ स्पर्धा में अभिमन्यु रावत निवासी जसाला ने रजत पदक जीता है। एयर रायफल पीप साइट एनआर सब यूथ स्पर्धा में विवेक कुमार निवासी जासला ने रजत पदक, एयर पिस्टल एनआर यूथ वुमन स्पर्धा में शगुन चौहान निवासी जसाला ने कांस्य पदक, एयर राइफल पीप साइट यूथ स्पर्धा में ध्रुव गुप्ता निवासी शामली ने कांस्य पदक और एयर पिस्टल लिटिल चैंप स्पर्धा में साहिल निवासी लिलौन ने कांस्य पदक जीता। क्लब पर पहुंचे विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, सचिन मक्कर, क्लब कोच नदीम मंसूरी, आरिश, फ्यूजेल, तुषार चौहान और मांगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed