फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The problem of drainage due to non-drainage

नाला ना होने से पानी निकासी की बनी समस्या

Thu, 25 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The problem of drainage due to non-drainage
जाबिर मुखिया - फोटो : SHAMLI
नाला ना होने से पानी निकासी की बनी समस्या
विज्ञापन

शामली, कैराना। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर कांधला तिराहे के पास से जहानपुर रोड पर कब्रिस्तान और तालाब है। बरसात में तालाब ओवरफ्लो हो जाता है, जिस कारण जहानपुरा रोड व पास ही स्थित कब्रिस्तान में तीन-तीन फिट तक पानी भर जाता है। खास बात ये है कि जहानपुरा रोड पर कोई नाला भी नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में पानी की निकासी नहीं हो पाती। इस कारण गंदा पानी कब्रिस्तान के अलावा जहानपुरा रोड पर कब्रिस्तान के दूसरी साइड मोहल्ला आलकला की सड़कों पर भर जाता है। इस कारण गांव से आने जाने वालों व आलकला में रहने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यहां रहने वालों लोग इस समस्या के समाधान की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस समस्या को लेकर लोगों से बातचीत की गई। पेश है रिपोर्ट..
जरा सी बरसात होने पर यहां चारों और गंदा पानी भर जाता है, जिस कारण घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसात के दिन में घरों में पानी घुस जाता है। इसके चलते बहुत परेशान उठानी पड़ती है। - आस मोहम्मद, आलकलां।
विज्ञापन

जहानपुरा रोड पर बंद पडे़ स्लाटर हाउस के पास गंदगी पड़ी रहती है। बरसात में सड़कों पर कब्रिस्तान में गंदगी युक्त पानी भर जाता है, जिस कारण बीमारी फैलने का खतरा बन जाता है। पानी की निकासी के लिए कोई समाधान आज तक नहीं हुआ। - मेहताब, आलकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट पर आने जाने वाले लोगों को बरसात में आने जाने में परेशानी होती है। बाइक से भी निकलना मुश्किल होता है। बारिश होते ही सड़क पर कई फीट तक पानी भर जाता है। सड़क तालाब बनी नजर आती है। - सागिर उर्फ धोनी, रेस्टोरेंट संचालक।
गांव से बच्चे कैराना के स्कूलों में पढ़ने आते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में रोड पर पानी भरा होने के कारण काफी परेशानी होती है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। ग्रामीण भी जलभराव की समस्या को हर साल झेलते हैं। - जाबिर मुखिया, जहानपुरा।

जहानपुरा रोड व कब्रिस्तान मुख्य नाले से काफी नीचा होने के कारण यहां नाला भी नहीं बनवाया जा सकता, क्योंकि नाला बनने से पानी वापस जहानपुरा रोड पर चला जाएगा। पानी की रोकथाम के लिए लंबी दीवार बनाने की बजट पास करा लिया गया है। जल्द ही दीवार बना दी जाएगी, ताकि पानी को सड़कों पर आने से रोका जा सके। - हेमराज पुंडीर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।

सागिर उर्फ धोनी

सागिर उर्फ धोनी- फोटो : SHAMLI

आस मौहम्मद

आस मौहम्मद- फोटो : SHAMLI

मेहताब

मेहताब- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed