फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Student injured after falling from a moving bus

चलती बस से गिरकर छात्र गंभीर घायल

Sat, 18 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student injured after falling from a moving bus
झिंझाना। शुक्रवार को गांव रंगाना निवासी कक्षा 10 का छात्र आकाश निवासी गांव रंगाना झिंझाना बस स्टैंड से ऊन जा रही प्राइवेट बस में सवार होकर ऊन रोड स्थित स्कूल जा रहा था। जब बस नर्सिंग होम के निकट पहुंची तो पायदान पर पानी पड़ा होने के कारण छात्र का पैर फिसल गया और चलती बस से गिरकर वह घायल हो गया। लोगों के शोर मचाने पर चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल छात्र को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया है। चिकित्सक शशिकांत ने बताया कि छात्र के दोनों पैर बस के पहिये से कुचले गए हैं। गंभीर अवस्था में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि अभी बस चालक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed