Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Death occurred while waiting for referral, body remained lying for 13 hours

Shamli News: रेफर करने के इंतजार में हो गई माैत, 13 घंटे पड़ा रहा शव

Sat, 28 Nov 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Death occurred while waiting for referral, body remained lying for 13 hours
मृतक प्रवीण के भाई प्रदीप और अन्य परिजन। परिजन - फोटो : credit
कांधला (शामली)। खंद्रावली निवासी प्रवीण (52) को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से मेरठ रेफर तो कर दिया गया, लेकिन उसे वहां तक पहुंचाने के लिए कोई सहारा नहीं मिला। बुखार और लीवर में संक्रमण से जूझ रहे प्रवीण की शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद भी उसकी देह करीब 13 घंटे तक अस्पताल में पड़ी रही। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोपहर करीब चार बजे मृतक का भाई अस्पताल पहुंचा और शव को अपने साथ ले गया। इस पूरे मामले ने अस्पताल प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज अखौरी ने बताया कि 50 वर्षीय प्रवीण को 26 नवंबर को दोपहर में कांधला सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसे बुखार और लीवर में संक्रमण की शिकायत थी। यहां उपचार के दौरान देर शाम करीब सात बजे उसकी हालत अधिक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया, लेकिन साथ जाने के लिए कोई परिजन मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

सहारनपुर में रहता है परिवार, गांव में अकेला था प्रवीण
मृतक के बड़े भाई प्रवेश ने बताया कि प्रवीण पहले सहारनपुर में रहता था और चिनाई मिस्त्री का काम करता था। वह मूल रुप से खंद्रावली का ही रहने वाला है। उसके शरीर में खून की कमी भी थी। परिवार के अन्य सदस्य सहारनपुर में अपनी बुआ के यहां रहते हैं, जबकि प्रवीण अब गांव में अकेला रहता था। उसके दो बच्चे हैं। प्रवेश के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे उसे प्रवीण की मौत की सूचना मिली। इसके बाद वह अस्पताल पहुंचा और शव को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो बार सूचना भेजने का दावा, फिर भी नहीं पहुंची पुलिस
सीएमएस के अनुसार शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे प्रवीण की मौत होने के बाद आदर्श मंडी पुलिस को दो बार लिखित सूचना भेजी गई, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इसके चलते शव दोपहर करीब चार बजे तक अस्पताल में ही पड़ा रहा। सीएमएस ने मामले की शिकायत एसपी से करने की बात कही है। वहीं आदर्श मंडी थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया था। पुलिस के देरी से पहुंचने का आरोप गलत है।

डीएम ने दिए जांच के निर्देश
मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया था, लेकिन साथ जाने वाला कोई परिजन नहीं था। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने उसे दूसरे अस्पताल पहुंचाने के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया, यह जांच का विषय है। जिलाधिकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी और लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने भी पुलिस की भूमिका की जांच कराने की बात कहीं है।
उपचार के लिए कांधला सीएचसी गया था प्रवीण ,खून की कमी से था परेशान
प्रवीण के भाई प्रदीप ने बताया कि खून की कमी और अन्य परेशानी के चलते प्रवीण खुद उपचार कराने के लिए पहले कांधला सीएचसी गया था। उन्हें घटना की जानकारी नहीं थी। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। प्रदीप के अनुसार, प्रवीण को अक्सर पेट में संक्रमण और खून की कमी की शिकायत रहती थी। इस कारण पूर्व में भी उसे कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चार साल पहले बीमारी से हो चुकी पत्नी की मौत
प्रदीप ने बताया कि प्रवीण की पत्नी नीतू की बीमारी के कारण चार साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में बेटा ध्वज और बेटी पीहू हैं। दोनों सहारनपुर में अपने ननिहाल में रहते हैं। उनका परिवार सहारनपुर की बंदपुरी कॉलोनी में रहता है।

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से किया इन्कार
प्रदीप ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। प्रदीप राजमिस्त्री का काम करते हैं।

मृतक प्रवीण के भाई प्रदीप और अन्य परिजन। परिजन

मृतक प्रवीण के भाई प्रदीप और अन्य परिजन। परिजन- फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed