Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Somewhere the meter is off, somewhere the speed is 150 instead of 90.

Shamli News: कहीं मीटर बंद, कहीं 90 की जगह 150 की रफ्तार

Sat, 28 Nov 2026 01:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the meter is off, somewhere the speed is 150 instead of 90.
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए लगाए गए स्पीड मीटर सवालों के घेरे में हैं। पड़ताल में लुहारी और लांक के पास मीटर बंद पाए गए। लोनी में कार की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि मीटर पर 150 दिखाई दी। प्रतिबंध के बावजूद बाइक भी एक्सप्रेसवे पर दौड़ती नजर आईं। वाहन चालकों का आरोप है कि गलत रीडिंग के कारण उनके चालान कट रहे हैं।
विज्ञापन




लुहारी-लांक में बंद मिले मीटर



लुहारी के पास स्पीड मीटर काफी समय से बंद पड़ा है। जलालाबाद निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि इसकी शिकायत के बावजूद मरम्मत नहीं हुई। लांक में भी मीटर बंद मिला। यहां प्रतिबंध के बावजूद बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर आते-जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन




50 की रफ्तार पर 60 का डिस्प्ले
खेकड़ा में 30 की गति पर 44 दर्ज हुई। बड़ौत और शामली के बीच भी 50 की रफ्तार पर डिस्प्ले 60 दिखाया। रीडिंग में अंतर से उपकरणों की तकनीकी जांच की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन बार कट चुका चालान



बड़ौत निवासी पंकज कुमार बताते हैं कि गलत रीडिंग के कारण तीन बार चालान कट चुका है। उनका आरोप है कि 60 की गति पर मीटर ने 80 दिखाई। 70 से 80 की रफ्तार में चलने के बावजूद 150 से 200 तक रीडिंग दिखाई और दो हजार रुपये का चालान भरना पड़ा। झिंझाना निवासी शाहरुख के भी दो बार चालान कट चुके हैं।



शिकायत करेंगे



डांगरौल निवासी राजन जावला ने बताया कि वह डीएम और एनएचएआई अधिकारियों से शिकायत करेंगे। सपा के प्रदेश सचिव कपिल खाटियान ने भी गलत रीडिंग से वाहन चालकों को हो रही परेशानी दूर कराने की मांग की।




यहां रखें ध्यान



लोनी : 90 की जगह 150 की रफ्तार।



खेकड़ा : 30 की जगह 44 दिखाई।



बड़ौत-शामली : 50 की जगह 60 दर्ज।



लुहारी-लांक : स्पीड मीटर बंद।



बिजरौल : बुढ़ाना 40 किमी दूर, बोर्ड पर दो किमी।



कार की गति सीमा : सामान्य हिस्सों में अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा, जबकि कुछ हिस्सों में कम सीमा लागू है।



एक्सप्रेसवे एक नजर में



दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण करीब 11,868 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसकी लंबाई लगभग 210 किलोमीटर है। परियोजना की आधारशिला 26 फरवरी 2021 को रखी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को इसका उद्घाटन किया। यह दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर गाजियाबाद, बागपत, शामली और सहारनपुर होते हुए देहरादून तक जाता है। इससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा का समय करीब ढाई घंटे होने की उम्मीद है।



खराब स्पीड मीटर के कारण चालान कटने का मामला गंभीर है। मीटर ठीक कराने के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा।



— प्रवीण वर्मा, जिलाधिकारी शामली


मामले की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाकर जल्द समाधान कराया जाएगा।



— नरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed