{"_id":"5e5413718ebc3ef3d05b3eff","slug":"sister-brother-in-law-s-uproar-when-the-girl-goes-to-narrate-shamli-news-mrt4706627196","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बयान के लिए जाने पर बहन - जीजा का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को बयान के लिए जाने पर बहन - जीजा का हंगामा
विज्ञापन

कैराना। दो दिन पहले पुलिस द्वारा एक युवती को बरामद किया गया था। सोमवार को महिला पुलिस जैसे ही युवती को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में लेकर जाने लगी तो युवती की बहन और जीजा ने पुलिस की गाड़ी के आगे खडे़ होकर हंगामा कर दिया। जिस पर पुलिस ने युवती की बहन और जीजा का शांति भंग में चालान कर दिया।
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में पांच दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को भाभी और दामाद अपने साथ ले गए थे, बाद में आरोपियों ने उसकी बेटी को गुम कर दिया। पुलिस ने युवती को बरामद करने के साथ ही युवती की आरोपी ताई को गिरफ्तार करके चालान कर दिया था। सोमवार को महिला कांस्टेबल युवती को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट लेकर जाने लगी तो युवती की बहन एवं जीजा ने पुलिस की गाड़ी के आगे खडे़ होकर हंगामा कर दिया। बहन एवं जीजा कोर्ट में बयान कराने का विरोध कर रहे थे। जिस पर पुलिस ने युवती की बहन एवं जीजा को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।