फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli police has arrested two suspected Kashmiri youth and intelligence agencies have alert

Shamli: पुलिस ने दो संदिग्ध कश्मीरी युवक पकड़े, दोनों से थाने में पूछताछ जारी, जांच में जुटीं खुफिया एजेंसियां

Tue, 05 Dec 2023 07:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 05 Dec 2023 07:09 PM IST
सार

Shamli News : शामली पुलिस ने दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को पकड़ा है। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। उधर, खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गईं हैं।

विज्ञापन
Shamli police has arrested two suspected Kashmiri youth and intelligence agencies have alert
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली जनपद के कांधला में पुलिस ने गश्त के दौरान दो संदिग्ध कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ के लिए दोनों को थाने ले आई है। जहां पर दोनों से पूछताछ कर रही है। बताया गया कि कस्बे में कश्मीरी युवक कई दिनों से रह रहे हैं।

विज्ञापन


एसपी शामली अभिषेक के निर्देश के चलते स्थानीय पुलिस मंगलवार को रेलवे मार्ग पर गाड़ी से गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को मार्ग पर दो युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और पूछे गए सवाल का जवाब न देने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

संदिग्ध युवकों की पहचान कश्मीर पुंझ निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद अब्बास और (30) जावेद इकबाल रूप में हुई है। पुलिस उन्हें थाने ले गई और उनसे पूछताछ की। पुलिस दोनों संदिग्ध कश्मीरी से मिले आधार कार्ड की जांच-पड़ताल कर रही है।

इस संबंध में स्थानीय पुलिस कश्मीर पुलिस आधार कार्ड की वेरिफिकेशन के लिए संपर्क साध रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों कश्मीरी युवक अपने क्षेत्र में बर्फ पड़ने के चलते कस्बे में रहकर मजदूरी कर रहे थे। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच में जुटी है। जांच-पड़ताल होने तक दोनों कश्मीरी युवक पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी परविंदर सिंह चौधरी का कहना है कि संदिग्ध होने पर दो कश्मीरी युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों के आधार कार्ड की जांच की जा रही है। जांच-पड़ताल में सही पाए जाने पर ही दोनों को छोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें: टूटा हादसों का कहर: फिल्मी स्टाइल..., 120 की स्पीड पर थी कार, 18 टायरा ट्रक में घुसी, 5 की मौतों से मचा कोहराम

वर्ष 1990 में पकड़े गए थे कश्मीरी छात्र
वर्ष 1990 के आसपास तीन कश्मीरी छात्रों को शहर के एक कॉलेज से पकड़ा गया था, जिनके कब्जे से कुछ नक्शे आदि भी बरामद किए गए थे। तीनों की गतिविधियां संदिग्ध थीं, जिस पर पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया था। तीनें शामली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: मेरठ मर्डर केस: सामने आई चौंकाने वाली बात, जल्द खुलेगा ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज, खौफनाक थी वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed