{"_id":"6296411fd7eca609580e718f","slug":"shamli-news-upma-sharma-got-state-level-award-these-facilities-were-provided-to-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: उपमा शर्मा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराईं ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: उपमा शर्मा को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार, छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराईं ये सुविधाएं
Tue, 31 May 2022 09:55 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 31 May 2022 09:55 PM IST
सार
उपमा शर्मा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने स्कूल में छात्र-छात्राओं को निजी स्कूल से भी अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
उपमा शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में उच्च प्राथमिक विद्यालय लिलौन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा को लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को लखनऊ के अंबर होटल में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों के नवाचारी शिक्षकों ने अपने नवाचारों, शिक्षण विधियों, विद्यालय में दिए गए उनके योगदान एवं कार्यों को प्रस्तुत किया। उपमा शर्मा ने जनपद शामली का प्रतिनिधित्व करते हुए ने कार्यशाला में अपने शिक्षण के दौरान किए गए नवाचारों का प्रस्तुतीकरण करते हुए अपने विद्यालय के कार्यों और उपलब्धियों को बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यालय में निजी विद्यालयों से अधिक सुविधाएं छात्र-छात्राओं को दी गई हैं। एलईडी, प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लास, वाटर कूलर, इन्वर्टर और सुंदर भौतिक परिवेश उपलब्ध है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
इस उपलब्धि के लिए मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा उप्र अमरेंद्र सिंह और संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विभाग अजय सिंह ने राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। उपमा शर्मा को 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें