फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Muslim youth posted controversial post regarding Ayodhya temple

Shamli: अयोध्या राम मंदिर को लेकर युवक ने डाली विवादित पोस्ट, हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Mon, 22 Jan 2024 06:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jan 2024 06:05 PM IST
सार

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्तर प्रदेश के शामली में मुस्लिम युवक के सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डाल दी। इसे लेकर हिंदू संगठनों में रोष फैल गया।

विज्ञापन
Shamli: Muslim youth posted controversial post regarding Ayodhya temple
Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थानाभवन क्षेत्र के एक गांव के एक मुस्लिम युवक ने अयोध्या राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट डालकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। हिंदू संगठनों के लोगों ने विवादित पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष ने विवादित पोस्ट डालने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस की है। युवक ने सोमवार को ही पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की।हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी उक्त युवक विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास कर चुका है। मगर पूर्व में भी वह कार्रवाई से बच गया था।
विज्ञापन


कहा कि ऐसे लोग ही देश में बवाल कराना चाहते हैं। हर हाल में युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस बारे में थानाभवन थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि विवादित पोस्ट के मामले में जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed