{"_id":"5d2235418ebc3e6cb370c516","slug":"shamli-has-not-got-the-post-office-status-till-now-shamli-news-mrt4319379179","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल बाद भी नही मिला शामली को प्रधान डाकघर का दर्जा, शासनादेश के बाद भी नही खुला पासपोर्ट कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल बाद भी नही मिला शामली को प्रधान डाकघर का दर्जा, शासनादेश के बाद भी नही खुला पासपोर्ट कार्यालय
विज्ञापन
अब तक शामली को प्रधान डाकघर का दर्जा नहीं मिला
शामली। जिला बनने के आठ साल बाद भी जिला मुख्यालय पर प्रधान डाकघर स्थापित नहीं हो पाया है। नतीजतन जिले के सीनियर सिटीजन को टीडीएस के लिए मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय में डाकघर जाना पड़ रहा है।
जिला बनने से पहले शामली को प्रधान डाकघर का दर्जा प्राप्त था। प्रधान डाकघर को नगरपालिका परिषद की माजरा रोड प्रगति मार्केट में शिफ्ट कर दिए जाने के बाद शामली का प्रधान डाकघर का दर्जा समाप्त करके मुजफ्फरनगर जिले से संबद्ध कर दिया गया था। बसपा सरकार में 28 सितंबर 2011 में शामली को जिला मुख्यालय का दर्जा दिया गया। तीन साल पहले तत्कालीन डीएम सुजीत कुमार सिंह ने शामली को प्रधान डाकघर का दर्जा दिलाए जाने के लिए पत्राचार किया गया था। बरेली से शामली को प्रधान डाकघर का दर्जा दिलाए के लिए किराए के भवन तलाश के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा प्रधान डाकघर न होने से सीनियर सिटीजन को टीडीएस के लिए मुजफ्फरनगर प्रधान डाकघर के लिए भागदौड़ करनी पड़ रही है। शहर के माजरा रोड स्थित मुख्य डाकघर में सुविधाओं का टोटा है। दिव्यांग के लिए रैंप तक व्यवस्था नहीं है। आने जाने वाले नागरिकों के लिए पानी तक सुविधाएं नहीं है।
मुख्यालय के डाकघर में 17 पद खाली
शामली। जिला मुख्यालय पर स्थित मुख्य डाकघर में डाक सहायक, पोस्टमैन, ग्रुप डी के कुल 31 स्वीकृत होने के बाद 14 पद कार्यरत हैं। डाक सहायक के सिर्फ नौ पद, पोस्टमैन के 10 में 4 ग्रुप डी के चार पद में से एक काम कर रहे हैं। विभाग के कर्मचारी कम होने से काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
कैराना में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की कवायद
शामली। वेस्ट यूपी के कई जिलों का पासपोर्ट गाजियाबाद जिले में बनते थे। शासन ने हर जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के बाद पीलीभीत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर अन्य जिलों में स्थापित कर दिए है, मगर डाक विभाग मुजफ्फरनगर की ओर से शामली जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट कार्यालय नही खोला गया है। डाक विभाग की ओर से कैराना में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की तैयारी चल रही है। मुजफ्फरनगर के सीनियर पोस्ट मास्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि डाक विभाग द्वारा कैराना में पासपोर्ट कार्यालय खोलने के लिए तैयारी चल रही है। पासपोर्ट कार्यालय के लिए किराए का भवन तलाश किया जा रहा है।
- शामली प्रधान डाकघर और शामली में पासपोर्ट कार्यालय स्थापना के लिए पत्राचार किया जाएगा। - अखिलेश कुमार डीएम शामली।