फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Gurnam Singh Chaduni said, send to jail mill owners, dues of farmers will paid automatically

भाकियू के तेवर: ऐसा क्यों बोले गुरनाम चढूनी- मिल मालिकों को जेल में डालो, खुद हो जाएगा किसानों का बकाया भुगतान

Thu, 14 Sep 2023 05:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 14 Sep 2023 05:48 PM IST
सार

Shamli News : भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मिल मालिकों को जेल में डाल दो, किसानों का बकाया भुगतान खुद हो जाएगा। पढ़िए उन्होंने ऐसा क्यों कहा है।

विज्ञापन
Shamli: Gurnam Singh Chaduni said, send to jail mill owners, dues of farmers will paid automatically
भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिल मालिकों को कुछ दिन के लिए जेल भेज देना चाहिए। फिर खुद मिल मालिक जेल से बाहर आने के लिए किसानों का भुगतान कर देंगे। साथ ही, इन चीनी मिलों से सेंटर हटाकर दूसरी मिलों को दे दें, ताकि इनको भुगतान न करने का अहसास हो सकें। 

विज्ञापन


शहर के गन्ना समिति कार्यालय पर चल रहे धरने में समर्थन देने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि वेस्ट यूपी में कुछ चीनी मिलें ही किसानों का गन्ना बकाया भुगतान नहीं कर रही है। हरियाणा में एक या दो मिल ही समय से भुगतान नहीं करती है और भुगतान न करने पर मिल मालिकों को जेल की हवा खानी पड़ती है। जिसके बाद वह किसानों का बकाया भुगतान कर देती है।

विज्ञापन

बताया गया कि शामली, मलकपुर व अन्य चीनी मिल ऐसी है जो किसानों का भुगतान नहीं करती है। प्रदेश सरकार को भुगतान न करने वाली मिल मालिकों को या तो ऋण देकर भुगतान कराना चाहिए या उनके मालिकों को जेल के अंदर डाल देना चाहिए। जब तक वह बकाया गन्ना भुगतान न कर दें तब तक उनको बाहर न आने दे। जैसे ही किसानों का भुगतान हो जाए तो उनको छोड़ देना चाहिए। एक बार सरकार यह नीति अपनाकर देखें, जिससे किसानों का भला हो जाए।

यह भी पढ़ें: मेरठ के सरधना में बड़ी वारदात: छात्र की सरेआम गोली मारकर हत्या, सगे भाइयों ने दिया वारदात को अंजाम

उन्होंने कहा कि वह किसानों के हर आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं और जब तक समस्या का निस्तारण नहीं हो जाता है तब तक वह पीछे नहीं हटने वाले हैं। जब किसान दिल्ली सरकार को हिला सकते हैं तो फिर प्रदेश सरकार को भी झुका सकते हैं। इसलिए केंद्र व प्रदेश सरकार से अपील करते हैं कि वह किसानों का बकाया भुगतान कराएं और जो मिल भुगतान नहीं करती हैं उनके सेंटर हटाकर अन्य मिलों को देने चाहिए, जिससे किसान परेशान न हो।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की छापेमारी:  आजम खां के करीबी के घर दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी, टीम की बिरयानी खाते तस्वीर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed