{"_id":"6a5fa5ac7d9600395c0f0201","slug":"shamli-go-somewhere-and-die-words-from-his-wife-and-father-deeply-hurt-an-alcohol-addicted-young-man-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: 'जा कहीं जाकर मर जा', शराब के आदी युवक के दिल पर लगी पत्नी और पिता की बात, जहर खाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 'जा कहीं जाकर मर जा', शराब के आदी युवक के दिल पर लगी पत्नी और पिता की बात, जहर खाकर दे दी जान
Tue, 21 Jul 2026 10:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Jul 2026 10:30 PM IST
सार
सहारनपुर निवासी अक्षय शराब पीने का आदी था और नशे की लत उससे छूट नहीं रही थी। शामली आकर उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक का एक वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन
अक्षय की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद शामली में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां नशे की लत से जूझ रहे एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मरने से पहले युवक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने पिता और पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में युवक दावा कर रहा है कि परिजनों ने उसे "जाकर मर जा" कहा था, जिसके आहत होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में अक्षय (30) कह रहा है कि परिवार में विवाद हुआ था। उसके पिता और पत्नी ने उसे घर से बाहर निकलकर मर जाने के लिए कहा था। इस बात से आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। यह वीडियो युवक की मौत के बाद सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, ग्रामीणों में रोष
जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर राहगीरों ने ज्वालानाथ फिलिंग स्टेशन के पास सड़क किनारे एक युवक को बेसुध हालत में देखा। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। युवक ने अपनी पहचान अक्षय पुत्र चंद्रकिरण निवासी खड़लाना, थाना गंगोह (सहारनपुर) के रूप में बताई। सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया कि घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। युवक को पहले सीएचसी ऊन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नशे की लत और पारिवारिक विवाद की आशंका
जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक नशे का आदी था। पुलिस को आशंका है कि परिजनों द्वारा रुपये नहीं दिए जाने के कारण उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो। बताया गया है कि घटना से पहले उसका घर पर भी विवाद हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

पत्नी और दो बच्चे, रोकर हुआ बुरा हाल
छोटे भाई बंटी ने बताया कि अक्षय फेरी लगाकर चप्पल-जूते बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता था। कुछ समय से वह नशे का आदी हो गया था। परिजनों ने उसकी लत छुड़ाने के लिए कई अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन वह नशे की गिरफ्त से बाहर नहीं निकल सका। परिवार के सदस्य उसे काफी समझाने का प्रयास करते थे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह मंगलवार सुबह घर से निकला था और कहां जा रहा है, यह उसने परिजनों को नहीं बताया था। दोपहर बाद उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। अक्षय के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। अक्षय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
ये भी देखें...
Saharanpur: सपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान की मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मी बेहोश