{"_id":"6a5f805cca10877b5e0a2b0f","slug":"saharanpur-ammonia-gas-leak-at-former-sp-mp-haji-fazlur-rehman-s-meat-factory-15-women-faint-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान की मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मी बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान की मीट फैक्टरी में अमोनिया गैस का रिसाव, 14 महिला कर्मी बेहोश
Tue, 21 Jul 2026 07:51 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 21 Jul 2026 07:51 PM IST
सार
सपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान की हरोड़ा में मीट फैक्टरी है। यहां अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। फैक्टरी में काम कर रहीं 14 महिला श्रमिक बेहोश हो गईं। डीएम व एसएसपी फैक्टरी पहुंचे और जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
पूर्व सांसद की मीट फैक्टरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद व सपा के वरिष्ठ नेता हाजी फजलुर्रहमान की हरोड़ा स्थित एएलएम मीट फैक्टरी में मंगलवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। गैस के कारण 14 महिला श्रमिक बेहोश हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएम अरविंद चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब चार बजे फैक्टरी में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। देखते ही देखते गैस फैक्टरी के कार्यस्थल में फैल गई। वहां पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सभी बाहर निकलने लगे। इस दौरान 14 महिला श्रमिक गैस की चपेट में आ गईं। गैस का असर होने से कई महिलाओं को सांस लेने में परेशानी हुई, चक्कर आने लगे और कुछ महिलाएं बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रभावित महिला मजदूरों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू कराया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी के साथ ही एसपी सिटी नगर व्योम बिंदल, एसडीएम सदर सुबोध कुमार तथा अग्निशमन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
अधिकारियों ने चिकित्सकों से महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने फैक्टरी में पहुंचकर गैस रिसाव के कारणों की जांच कराने के आदेश दिए। बता दें कि पूर्व सांसद की फैक्टरी का कामकाज उनके भाई तस्लीम कुरैशी देखते हैं।
इन महिलाओं की हालत बिगड़ी
इन महिलाओं की हालत बिगड़ी
हालत बिगड़ने वालों में अमरीन, रुखसार, शकीला, सरवीन, मिस्बा, नाजरीन, फमीना, शहरीन, नजमा, गुलशन, निशा, शकीबा, सरिमन और गुलशाना शामिल हैं।
ये बोले पूर्व सांसद
फैक्टरी के फ्रीजर में लगे पाइप से गैस रिसाव हुआ था। तभी स्टाफ ने 14 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद 12 को छुट्टी मिल गई है, बाकी दो का उपचार चल रहा है। श्रमिकों की हर संभव मदद की जा रही है।
- हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व सांसद
फैक्टरी के फ्रीजर में लगे पाइप से गैस रिसाव हुआ था। तभी स्टाफ ने 14 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करा दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद 12 को छुट्टी मिल गई है, बाकी दो का उपचार चल रहा है। श्रमिकों की हर संभव मदद की जा रही है।
- हाजी फजलुर्रहमान, पूर्व सांसद
डीएम ने ये कहा
प्राथमिक जांच में गैस रिसाव की जानकारी सामने आई है। अग्निशमन और प्रदूषण विभाग समेत अन्य तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार चौहान, डीएम
ये भी देखें...
UP: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह, राज्यपाल का बड़ा संदेश, डिग्री अंत नहीं नई शिक्षा की शुरुआत
प्राथमिक जांच में गैस रिसाव की जानकारी सामने आई है। अग्निशमन और प्रदूषण विभाग समेत अन्य तकनीकी टीम को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद कुमार चौहान, डीएम
ये भी देखें...
UP: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह, राज्यपाल का बड़ा संदेश, डिग्री अंत नहीं नई शिक्षा की शुरुआत