{"_id":"686a3288b88dfd5b1e0a68ef","slug":"shamli-dead-body-of-a-female-leopard-found-in-the-field-tail-was-scorched-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, झुलसी थी पूंछ, छूकर देखते रहे लोग; आसपास हो सकते हैं दो और तेंदुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: खेत में मिला मादा तेंदुए का शव, झुलसी थी पूंछ, छूकर देखते रहे लोग; आसपास हो सकते हैं दो और तेंदुए
Sun, 06 Jul 2025 01:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:55 PM IST
सार
Death of Leopard: गांव कनियान में तीन दिन से तेंदुए घूमते हुए देखे जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि करंट लगने से तेंदुए की मौत हुई। वन विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
तेंदुआ का शव और उसे देखने के लिए लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांधला के गांव कनियान की सीमा पर शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ पर चढ़ते समय मादा तेंदुए की मौत हो गई। उसकी पूंछ झुलसी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन की चपेट आकर करंट लगने से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम में भी करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कई दिन से घूम रहा था। दो और तेंदुए होने की आशंका ग्रामीणों ने जताई है। आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
खेत में उसका शव मिलने पर ग्रामीणों में दशहत
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली लाइन की चपेट में आकर मौत की आशंका वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने जताई है। ग्रामीणों न दो और तेंदुए के होने का दावा किया है, जिस पर वन विभाग की टीम अलर्ट है। के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तेंदुए की मौत हाईटेशन लाइन में आए बिजली का करंट लगने के कारण ही हुई है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिजली लाइन की चपेट में आकर मौत की आशंका वन विभाग के अधिकारियों और ग्रामीणों ने जताई है। ग्रामीणों न दो और तेंदुए के होने का दावा किया है, जिस पर वन विभाग की टीम अलर्ट है। के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तेंदुए की मौत हाईटेशन लाइन में आए बिजली का करंट लगने के कारण ही हुई है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कनियान की सीमा पर एलम निवासी किसान नीलू के खेत में एक पुराना पीपल का पेड है। उसके बराबर से ऊर्जा निगम की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार की सुबह जब नीलू अपने खेत पर गया तो पीपल के पेड़ के नीचे तेंदुआ देखकर वह डर गया। उसमें कोई हरकत नहीं हो रही थी। उसने हिम्मत करके पास जाकर देखा तो तेंदुआ मृत था। उसकी पूंछ देखने में झुलसी हुई प्रतीत हो रही थी।
किसान ने बताया कि तेंदुआ के शव को देखने से लगा कि जैसे रात को वह पीपल के पेड़ पर चढा हो और पास से गुजर रहे हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। नीलू की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तेंदुए का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि तेंदुए की मौत बिजली का करंट लगने के कारण ही हुई है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है।