फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Customers Lock Bank, Staff Held Inside, Anger Erupts Over Alleged Embezzlement

Shamli: बैंक मित्र पर गबन का आरोप, ग्राहकों का फूटा गुस्सा, बैंक पर जड़ा ताला, कर्मचारियों को बनाया बंधक

Thu, 11 Jun 2026 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2026 01:32 PM IST
सार

शामली के जलालाबाद में बैंक मित्र पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए ग्राहकों ने पंजाब नेशनल बैंक पर ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तुड़वाकर कर्मचारियों को बाहर निकाला और बैंक का कामकाज बहाल कराया।

विज्ञापन
Shamli: Customers Lock Bank, Staff Held Inside, Anger Erupts Over Alleged Embezzlement
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के जलालाबाद कस्बे में बैंक मित्र पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार को नाराज ग्राहकों ने पंजाब नेशनल बैंक पर ताला जड़ दिया और कर्मचारियों को भीतर ही रोक लिया। इस दौरान बैंक परिसर में जमकर हंगामा हुआ, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन


खातों में जमा नहीं हुई रकम, गबन का आरोप
ग्राहकों का आरोप है कि उन्होंने अपने खातों में जमा कराने के लिए बैंक मित्र अंकुर को नकदी दी थी। आरोप है कि उक्त धनराशि खातों में जमा कराने के बजाय उसने अपने पास रख ली। पीड़ितों का कहना है कि लाखों रुपये की रकम का हिसाब अब तक नहीं मिल पाया है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कपसाड़ कांड: मेडिकल रिपोर्ट ने बदला पासा, कोर्ट ने पारस को माना बालिग, फिर जाएगा जेल, पढ़ें-क्या था पूरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

Shamli: Customers Lock Bank, Staff Held Inside, Anger Erupts Over Alleged Embezzlement
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, भड़के उपभोक्ता
उपभोक्ताओं का कहना है कि मामले को लेकर लगातार बैंक प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि उन्हें केवल आश्वासन दिए जा रहे थे। इसी से नाराज होकर उन्होंने बैंक पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने ताला तुड़वाकर कराया कामकाज शुरू
बैंक में तालाबंदी और कर्मचारियों को भीतर रोके जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद ताला तुड़वाकर बैंक अधिकारियों को बाहर निकाला गया और बैंक का कामकाज दोबारा शुरू कराया गया। वहीं पीड़ित ग्राहकों ने बैंक प्रबंधक को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed