{"_id":"62963e16e32ab058df05f99f","slug":"shamli-chaudhary-rajendra-singh-malik-of-gathwala-khap-said-that-bku-president-is-giving-statements-that-divide-society","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli: गठवाला खाप के चौधरी का बड़ा बयान, भाकियू अध्यक्ष टिकैत को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: गठवाला खाप के चौधरी का बड़ा बयान, भाकियू अध्यक्ष टिकैत को लेकर कही ये बात
Wed, 01 Jun 2022 12:41 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:41 AM IST
सार
गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने बड़ा बयान दिया है। पढ़िए उन्होंने भाकियू अध्यक्ष टिकैत को लेकर क्या कहा है।
विज्ञापन
संरक्षक राजेंद्र सिंह मलिक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली में गठवाला खाप के चौधरी और भाकियू अराजनैतिक के संरक्षक राजेंद्र सिंह मलिक ने बेंगलुरु में राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने के मामले पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है, लेकिन सिसौली में पिछले साल तत्कालीन बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक के साथ जो हुआ था, उसका समर्थन उचित नहीं था।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि तब भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने मंच से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान को चेतावनी दी थी कि या तो वह इस मामले को निपटा लें, वरना अगर मुंह से जुबान भी निकालने की कोशिश की तो शहर में पैर भी नहीं रखने देंगे। यह किसी लिहाज से ठीक नहीं था। इस घटना में भाकियू का अपराधियों को संरक्षण देना भी ठीक नहीं था। राकेश टिकैत के साथ हुई घटना के बाद सिसौली में पंचायत की गई और नरेश टिकैत ने कहा कि यह घटना उत्तर प्रदेश में होती तो अब तक सैकड़ों लोग मारे जाते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
विज्ञापन
काकड़ा महापंचायत में कहा गया कि बिजली के खंभे उखाड़ देंगे, शहर में बिजली नहीं जाने देंगे। यह लोगों को बांटने वाले बयान हैं। गांव-शहर के बीच कोई मतभेद नहीं है। शहीदी जत्था तैयार हो जाओ कहना भी गलत था। उन्होंने आरोप लगाया कि नरेश टिकैत कुछ दिन से भड़काने वाले बयान देकर समाज को हिंसा की तरफ धकेलने का काम कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने बड़ी लड़ाई अहिंसा के दम पर जीती थी। ऐसे शब्द समाज को अलगाववाद की ओर ले जाते हैं और खाप चौधरियों का काम तो समाज को सही दिशा देना है।
यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें