फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: A Scorpio vehicle struck and ran over two youths; the driver fled the scene, abandoning the car

Shamli: स्कॉर्पियो ने दो युवकों को टक्कर मारकर कुचला, कार छोड़कर फरार हो गया चालक, भीड़ ने की तोड़फोड़

Sun, 28 Jun 2026 03:06 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 28 Jun 2026 03:06 PM IST
सार

जावेद और शान मोहम्मद किसी काम से सरवरपीर मोहल्ले से गुजर रहे थे। तभी कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। चालक कार छोड़कर फरार हो गया तो लोगों ने उसमें तोड़फोड़ कर दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Shamli: A Scorpio vehicle struck and ran over two youths; the driver fled the scene, abandoning the car
युवकों को टक्कर मारती कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरवरपीर में शनिवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने दो युवकों को कुचल दिया। इस घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया और चालक द्वारा स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें स्कॉर्पियो युवकों को टक्कर मारते हुए स्पष्ट दिख रही है। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



 

जानकारी के अनुसार, मोहल्ला कलंदरशाह निवासी जावेद (30) और शान मोहम्मद उर्फ सोनू (26) मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार रात करीब नौ बजे दोनों युवक किसी काम से सरवरपीर मोहल्ले से गुजर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और बेहोश हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शान मोहम्मद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार जिला अस्पताल में ही चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित भीड़ का हंगामा
हादसे के बाद, स्कॉर्पियो का चालक गाड़ी को कुछ दूरी पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोगों ने चालक के फरार होने के विरोध में हंगामा किया और स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की।
 
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले गई। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी हुई है।

ये भी देखें...
Baghpat: पत्नी और उसके प्रेमी ने पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया, छह दिन अस्पताल में तड़पने के बाद मौत


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed