{"_id":"620d3b76435e1f390952df07","slug":"report-filed-for-brutally-beating-the-youth-shamli-news-mrt57722682","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की बेरहमी से पिटाई करने पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की बेरहमी से पिटाई करने पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बेरहमी से युवक की पिटाई करने के आरोप में दो नामजद व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर, घायल युवक का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
शहर के सरवरपीर हाजी कॉलोनी में मंगलवार को मोहल्ला पंसारियान निवासी गुलफाम पर छह-सात लोगों ने घेरकर लाठी-डंडों, लात घूसे और बेल्टों से बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया था। घायल को उसके साथी रेहड़े में लेकर कोतवाली ले गए थे। पुलिस ने परिजनों के साथ घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया था। परिजनों ने घायल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल के पिता जलालुद्दीन ने रंजिश के चलते कमल, विकास व चार-पांच अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया था कि मारपीट के दौरान गुलफाम की जेब से 21400 रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
डिवाइडर पर चढ़कर मिनी ट्रक क्षतिग्रस्त
शामली। शहर में दिल्ली रोड पर मिनी ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार सुबह बागपत के एक मिनी ट्रक गांव सिक्का में जा रहा था। जब वह शहर में दिल्ली रोड पर पेट्रोलप पंप के सामने पहुंचा तो चालक का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रक पलटने से बच गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। जेसीबी की मदद से मिनी ट्रक को हटवाया गया।