{"_id":"65c13f8150350dc3d203e4ed","slug":"report-filed-against-five-named-and-12-unknown-in-bhairav-temple-case-shamli-news-c-26-1-smrt1048-116003-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: भैरव मंदिर प्रकरण में पांच नामजद, 12 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: भैरव मंदिर प्रकरण में पांच नामजद, 12 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शामली। तीन दिन पहले शहर के टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर की दुकानों का किराया बढ़ाने और रसीद न देने के विरोध में दुकानदारों के धरना प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने के मामले में पुजारी की तरफ से पांच नामजद और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी लोगों पर मंदिर में जबरन घुसने की कोशिश करने और प्रबंध समिति के संचालक पीर शेरनाथ महाराज की गाड़ी घेरकर हमला करने की कोशिश करने समेत कई गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
टंकी रोड स्थित भैरव मंदिर की 107 दुकानें हैं। तीन दिन पहले दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन और हंगामा किया था। एसडीएम सदर व सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत किया था। दुकानदारों का कहना था कि दो माह पहले दुकानों का किराया बढ़ा दिया गया और उन्हें किराया जमा करने के बाद भी रसीद नहीं दी जा रही है। करीब पांच घंटे बाद मंदिर की प्रबंध समिति के संचालक पीर शेरनाथ महाराज ने किराया जमा की रसीद देने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी कुछ लोग मंदिर के बाहर धरने से नहीं हटे थे, जिन्हें पुलिस ने सख्ती से हटाया था।
इस प्रकरण में सोमवार को मंदिर के पुजारी योगी करणनाथ की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दर्ज कराई रिपोर्ट में उन्होंने बताया तीन फरवरी को वे अपने साधुओं के साथ भैरव मंदिर में भजन पूजन में व्यस्त थे और उनके पूज्य मंदिर की प्रबंध समिति के संचालक पीर शेरनाथ महाराज के आगमन की तैयारी कर रहे थे। इसी समय राजीव जावला, रविंद्र उर्फ गंजा, उपेंद्र निर्वाल, अजय धीमान, सुशील तरार और 10-12 अज्ञात लोगों ने मंदिर में घुसने का प्रयास किया। साथ ही हंगामा करते हुए धमकी देने लगे कि जो भी पुजारी मंदिर में रहेगा, उसे जान से मार डालेंगे। इसी दौरान पीर शेरनाथ महाराज की गाड़ी को घेर लिया। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। पुजारी का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी नामजद लोग उन्हें बाजार में धमकी और जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।