{"_id":"5aa8012b4f1c1ba2238b4f8e","slug":"remaining-to-24-seals-of-silavar-and-banat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलावर और बनत के 24 बैनामे होने बाकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलावर और बनत के 24 बैनामे होने बाकी
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
शामली भैसवाल से दिल्ली सहारनपुर को निर्माणाधीन बाईपास।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में निर्माणाधीन कलक्ट्रेट मुख्यालय से दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास के निर्माण में तेजी आई है। भैंसवाल गांव से लेकर सिलावर रेलवे लाइन तक मिट्टी डालकर चौड़ीकरण का कार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भैैैंसवाल गांव से दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले सात मीटर चौड़ाई वाले मिनी बाईपास पर भैैंसवाल गांव से लेकर सिलावर गांव की रेलवे लाइन तक मिट्टी डाल कर समतल कर दिया है। सिलावर गांव तक रोडी डाल दी गई है। सिलावर से लेकर दिल्ली-यमुनौत्री मार्ग तक मिनी बाईपास के लिए 26 बैनामे होने हैं, जिनमें से दो बैनामे हो गए हैं। अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि भैैंसवाल मिनी बाईपास निर्माण कार्य युद्ध स्तर किया जा रहा है। शासन से आई चार करोड़ रुपये की धनराशि में किसानों की भूमि के बैनामे कराए जाएंगे। अवशेष धनराशि से निर्माण कार्य किया जाएगा।
गोहरनी-बनत गांव के किसानों के बैनामे कराने के लिए सूची तैयार कर ली गई है। 31 मार्च तक बाईपास के लिए बैनामे की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। बाईपास निर्माण के बाद रेलवे को लोक निर्माण विभाग द्वारा अंडरपास की धनराशि जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की टीम द्वारा बैनामे कराने के लिए सिलावर और बनत के किसानों से मिलकर अनुुरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन