{"_id":"65648dd74bdabf86b500c3a8","slug":"police-launched-campaign-against-illegal-loudspeakers-shamli-news-c-26-1-sal1001-12494-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अवैध लाउडस्पीकरों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अवैध लाउडस्पीकरों के विरुद्ध पुलिस ने चलाया अभियान
विज्ञापन
फोटो
-सुबह के समय पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर की कार्रवाई
शामली, कैराना। धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध लाउडस्पीकरों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर क्षमता से अधिक ध्वनि के लाउडस्पीकर उतरवाए गए। इसके अलावा पुलिस ने शामली में भी अभियान चलाया।
शासन के निर्देशानुसार सोमवार सुबह पुलिस ने नगर के धार्मिकस्थ्लों व सार्वजनिक स्थानों से लाउडस्पीकर उतरवाए। पुलिस ने सभी स्थानों पर लगे लाउडस्पीकरों की आवाज चेक की। इसके बाद लाउडस्पीकरों की तेज आवाज कम कराई गई। साथ ही कई स्थानों पर क्षमता से अधिक ध्वनि के लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया। पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर मौजूद कमेटी के लोगों से वार्ता कर तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजाने की अपील की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि शासन के निर्देश पर धार्मिक स्थलों पर क्षमता से अधिक ध्वनि लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाया गया है।