फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police ki Pathshala: SP Ajay Kumar gave safety tips to the girl students in Shamli

पुलिस की पाठशाला: झिझक निकालकर मन से भी मजबूत बनें बेटियां, एसपी ने दिए ये टिप्स

Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police ki Pathshala: SP Ajay Kumar gave safety tips to the girl students in Shamli
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा शामली शहर के जैन कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी अजय कुमार पांडेय ने छात्राओं से कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत ओर एकाग्रता से आगे बढ़ा जाए तो सफलता निश्चित है।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। एसपी ने छात्राओं से कहा कि यदि उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो उसे अपनी मम्मी से शेयर जरूर करें। यदि आप अपनी मम्मी से कोई बात छिपा रही हैं तो आप भी गलत हो सकती हैं। कहा कि तन कितना भी मजबूत हो, जूडो ताइक्वांडो आते हों, लेकिन जब तक बेटियां मन से मजबूत नहीं होंगी तो ये सब बेकार हैं। मन की झिझक निकालकर मन से भी मजबूत बनें।
विज्ञापन


कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष दीपक जैन ने एसपी का धन्यवाद करते हुए कहा कि अमर उजाला की मुहिम बेटियों में आत्मरक्षा की जो भावना भर रही है, उसके परिणाम नजर भी आने लगे हैं। प्रबंधक वीरेंद्र जैन ने भी कहा कि उनकी संस्था बेटियों को अच्छी शिक्षा देने के हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत की बेटी चुनी गई ऑल राउंड लेडी 'आईपीएस', अमित शाह ने बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल से नवाजा

प्रधानाचार्य रुचिता ढाका ने कहा कि अमर उजाला द्वारा उनके कॉलेज में हेल्थ कैंप सहित कई आयोजन कराए हैं, इससे बेटियों का आत्मविश्वास बहुत जगा है। कार्यक्रम में अपराजिता टीम के सदस्य समाजसेवी वीना अग्रवाल, अंजली गर्ग, पूजा बंसल, शालू गर्ग, अंजली पांचाल आदि को भी सम्मानित किया गया।

Police ki Pathshala: SP Ajay Kumar gave safety tips to the girl students in Shamli
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने बताया अपनी अच्छी हैंडराइटिंग का राज
एसपी अजय कुमार ने कहा कि जब वह जूनियर हाईस्कूल लेवल में थे तो अपने एक दोस्त की अच्छी हैंडराइटिंग से उन्होंने सीख ली। गुरुजी उसे रोज शाबाशी देते। उन्होंने भी उस छात्र की नकल शुरू कर दी। घर पर प्रैक्टिस की और उनकी भी हैंडराइटिंग सुंदर हो गई। उन्होंने दोस्त का धन्यवाद दिया। आज वो दोस्त इंग्लैंड में है।

आज के ही दिन बना था आईपीएस
एसपी ने बताया कि आज ही के दिन 29 अगस्त 2011 को उन्होंने आईपीएस ज्वॉइन किया था। उन्हें खुशी है कि इस खुशी को वे सैकड़ों बेटियों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। ये सुनकर छात्राओं ने खड़े होकर एसपी का अभिवादन किया। कई छात्राओं ने एसपी संग फोटोग्राफी कराई और ऑटोग्राफ भी लिया।

यह भी पढ़ें: चूल्हा चौका से निकलकर मंच पर आने का मिला मौका, निशा ने जीता अमर उजाला 'तीज क्वीन' का खिताब 

बोर हों तो थोड़ा टहल लें
कक्षा 12 की चिंकी ने पूछा कि सर यदि पढ़ते हुए बोरियत महसूस हो तो क्या करें। एसपी ने कहा कि ऐसे में कुछ देर टहल लें या कोई और काम कर लें। इससे मन थोड़ा बदल जाएगा, इसके बाद आप फिर से तैयारी करें।

Police ki Pathshala: SP Ajay Kumar gave safety tips to the girl students in Shamli
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

रोज क्लास अटेंड करो
कक्षा 12 की आयशा ने पूछा कि इस बार उसके बोर्ड एग्जाम हैं। एग्जाम में कितने घंटे पढ़ें । एसपी ने कहा कि यदि आप रेगुलर स्कूल आती हैं और घर पर ध्यान से डेली पढ़ती हैं तो एग्जाम के दिनों में एक दो घंटा ही अधिक पढ़ना काफी रहेगा।

लक्ष्य तय करके आगे बढ़ो
कक्षा 11 की छात्रा नेहा ने पूछा कि वो आईपीएस अफसर बनना चाहती है ,क्या करे। एसपी ने कहा कि इसके लिए मेहनत से ग्रेजुएशन करो, अच्छे मार्क्स लाओ, जो भी पढ़ो, मन से पढ़ो और लक्ष्य बना लो कि मुझे ये मुकाम हासिल करना है।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला द्वारा आयोजित 'तीज क्वीन' फिनाले का आगाज, महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

बोरियत हो तो दूसरा सब्जेक्ट पढ़ो
कक्षा 11 की शिवानी ने कहा कुछ सब्जेक्ट में पढ़ते हुए कभी कभी मन नहीं लगता। एसपी ने कहा कि ऐसा अक्सर होता है। यदि आप किसी सब्जेक्ट को लंबे समय तक पढ़ोगे तो बोरियत होगी। बेहतर होगा कि सब्जेक्ट चेंज करते रहें।

Police ki Pathshala: SP Ajay Kumar gave safety tips to the girl students in Shamli
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

कोई ना सुने तो सीधे मुझे कॉल करो
कक्षा 11 की सदफ ने कहीं अकेले जाते हुए सुरक्षा के लिए क्या करें। एसपी ने कहा कि यदि किसी गलत का एहसास हो तो सचेत हो जाएं। भीड़ वाली जगह में जाकर तुरंत किसी माध्यम से 100 नंबर पर कॉल कर दें। आपके नाखून, हेयर पिन, पानी की बोतल और दांत आपके हथियार हैं। एसपी ने छात्राओं को अपना पर्सनल मोबाइल नंबर दिया और कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो सीधे उनके पर्सनल नंबर पर कॉल करें, कार्रवाई हर हाल में होगी।

पढ़ाई के वक्त एकाग्रता जरूरी
कक्षा 12 की तनु देशवाल ने कहा कि उसकी इच्छा जिला टॉप करने की है, कैसे करें। एसपी ने कहा कि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करो। एकाग्रता बहुत जरूरी है। पढ़ाई के वक्त ध्यान किसी दूसरे काम में नहीं बंटना चाहिए।

यह भी पढ़ें: अपराजिता 100 मिलियन स्माइल: दृढ़ इच्छाशक्ति से इतिहास बदल सकती हैं बेटियां

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समा बांधा
स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान प्रस्तुत किया। देश के बॉर्डर की रक्षा करते जवानों पर बनाई गई लघु नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर छात्राओं ने सबका मन मोह लिया। सूर्यदेव पांचाल ने हारमोनियम में कश्मीर में धारा 370 हटने पर देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने पूरे परिसर की शानदार डेकोरेशन की थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed