फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Richa Tomar of Baghpat selected All Round Lady IPS and honored by Home Minister Amit Shah

बागपत की बेटी चुनी गई ऑल राउंड लेडी 'आईपीएस', अमित शाह ने बेस्ट कैडेट गोल्ड मेडल से नवाजा

Tue, 27 Aug 2019 02:00 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Richa Tomar of Baghpat selected All Round Lady IPS and honored by Home Minister Amit Shah
रिचा तोमर को सम्मानित करते अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

जिनके हौसलों में उड़ान है, उनका सारा आसमान है। यही कर दिखाया है बागपत के हसनपुर जिवानी गांव की बेटी रिचा तोमर ने। हैदराबाद में हुई आईपीएस की पासिंग आउट परेड में रिचा को ऑल राउंड लेडी आईपीएस चुना गया। गृहमंत्री अमित शाह ने रिचा तोमर को बेस्ट कैडेट के गोल्ड मेडल से नवाजा है। पढ़ाई से लेकर आईपीएस बनने तक तोमर ने कभी हार न मानने वाले जज्बे के साथ मेहनत कर मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन


हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आईपीएस की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि गृहमंत्री अमित शाह ने बेस्ट  कैडिट में गोल्ड मेडल देकर बागपत के हसनपुर जिवानी गांव की रिचा तोमर को सम्मानित किया है। उन्हें राजस्थान कैडर मिला है। उन्हें पदक मिलने से गांव में खुशियां छा गई। रिचा तोमर का दिसंबर 2017 की परीक्षा में चयन हुआ था, जिसके बाद से वह हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रही थी। पूर्व प्रधान सुरेश तोमर, प्रभात तोमर, ऋषिपाल सिंह और कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चूल्हा चौका से निकलकर मंच पर आने का मिला मौका, निशा ने जीता अमर उजाला 'तीज क्वीन' का खिताब 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए बड़ी है रिचा की कामयाबी
रिचा तोमर ढाई साल के बेटे शिवांश की मां है। उनके पति रजनीश खोखर दिल्ली पुलिस में एएसपी हैं और इन दिनों हौजखास में तैनात हैं। शादी के बाद यह कामयाबी हासिल की। रिचा ने हमेशा लक्ष्य बनाकर मेहनत की और कामयाबी पाने के लिए वह मेहनत करती रही।

Richa Tomar of Baghpat selected All Round Lady IPS and honored by Home Minister Amit Shah
रिचा तोमर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

ऐसा है रिचा का परिवार
जिवानी गांव निवासी कालूराम के बेटे राजेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह और कृष्णपाल सिंह हैं। राजेंद्र सिंह की बेटी रिचा ने यह कामयाबी हासिल की। चचेरे भाई प्रभात तोमर ने बताया कि परिवार में बहन पूजा, गीता, प्रियंका, निवेदिता और भाई रजत है। रिचा ने गांव, किशनपुर बराल, बड़ौत और दिल्ली में रहकर पढ़ाई की।

यह भी पढ़ें: अमर उजाला द्वारा आयोजित 'तीज क्वीन' फिनाले का आगाज, महिलाओं में दिखा गजब का उत्साह

ससुराल पक्ष ने भरोसा जताया : रिचा
राजस्थान कैडर मिलने के बाद रिचा ने कहा कि वह महिलाओं से जुड़े अपराधों को खत्म करना चाहती है। इसी के लिए वह कार्य करेगी। कामयाबी में परिवार और ससुराल पक्ष ने भरोसा जताया, जिसकी वजह से मंजिल हासिल हो सकी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed