फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चूल्हा चौका से निकलकर मंच पर आने का मिला मौका, निशा ने जीता अमर उजाला 'तीज क्वीन' का खिताब 

Mon, 12 Aug 2019 04:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Aug 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Aprajita: Nisha from Meerut becomes Amar ujala Teej Queen
निशा ने जीता अमर उजाला 'तीज क्वीन' का खिताब - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में महिलाओं को चूल्हा-चौका से निकलकर मंच पर आने का मौका मिला, तो बरसों से छिपी प्रतिभा उत्साह के साथ बाहर निकली। रविवार को अमर उजाला 'मां तुझे प्रणाम' के आयोजनों की शृंखला में तीज क्वीन प्रतियोगिता का ग्रांड फिनाले होटल सम्राट हैवेंस में हुआ। इस दौरान महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया:-
Aprajita: Nisha from Meerut becomes Amar ujala Teej Queen
'तीज क्वीन' का खिताब - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं ने पूरे जज्बे के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति, गजब का आत्मविश्वास और बेजोड़ प्रतिभा के साथ महिलाएं मंच पर उतरीं। रैंप वॉक, नृत्य प्रस्तुति और सवाल जवाब राउंड से गुजरकर विजेता का चयन हुआ। 

Aprajita: Nisha from Meerut becomes Amar ujala Teej Queen
'तीज क्वीन' का खिताब - फोटो : अमर उजाला

आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ ईशा दुहन ने किया। निर्णायक 'मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2018' डॉ. तान्या प्रधान, सौंदर्य विशेषज्ञ डॉ. रचना पंडित, कथक कलाकार डॉ. भावना ग्रोवर, सोनिया रायजादा रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aprajita: Nisha from Meerut becomes Amar ujala Teej Queen
'तीज क्वीन' का खिताब - फोटो : अमर उजाला
विजेताओं ने हर पैमाने पर सटीक पाते हुए निशा को 'तीज क्वीन' का खिताब दिया। फर्स्ट रनरअप शालिनी और सेकेंड रनरअप दिशा रहीं। नीतू गोयल को बेस्ट कांफिडेंस, स्वप्निल को बेस्ट परफॉर्मेंस एवं नीलू को बेस्ट थीम के सब टाइटल से नवाजा गया।  
विज्ञापन
Aprajita: Nisha from Meerut becomes Amar ujala Teej Queen
'तीज क्वीन' का खिताब - फोटो : अमर उजाला

तीज क्वीन प्रतियोगिता के फिनाले से पहले शनिवार को ग्रूमिंग सेशन हुआ। सम्राट हैवेंस में सभी बीस अंतिम प्रतिभागियों ने सेशन में भाग लिया। इसमें प्रतिभागियों को कोरियोग्राफर नेहा व कपिल ने रैम्पवॉक, स्टाइल व डांसिंग टिप्स दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed