Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand congress awaits rally dates from rahul priyanka and kharge ahead of 2027 polls

उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

Tue, 24 Nov 2026 07:52 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 24 Nov 2026 07:52 AM IST
सार

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो रही है। कांग्रेस प्रदेश में बड़े चेहरों के जरिए चुनावी माहौल बनाने की रणनीति पर काम कर रही है, लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व से कार्यक्रम तय न होने के कारण पार्टी की योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand congress awaits rally dates from rahul priyanka and kharge ahead of 2027 polls
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की तारीख न मिलने के कारण उनका प्रचार शुरू ही नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव माहौल बनाने के लिए पौड़ी, अल्मोड़ा व हरिद्वार जिले में पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे की रैली का प्रस्ताव अक्तूबर माह में राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा है लेकिन अभी तक राष्ट्रीय नेताओं की ओर से रैलियों के लिए तारीख नहीं मिली है। हालांकि 17 जुलाई 2026 को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी गांधी देहरादून आए थे।

विज्ञापन


इससे पहले चार जून को अल्मोड़ा व पौड़ी कार्यक्रम में खराब मौसम के कारण राहुल गांधी को पंतनगर एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा था। अब प्रदेश कांग्रेस को चुनाव प्रचार में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय नेताओं की रैली का कार्यक्रम बनाया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी कई बार में राष्ट्रीय नेतृत्व से भी रैलियों का शेड्यूल तय करने का आग्रह कर चुके हैं। वहीं, भाजपा ने लगातार तीसरी जीत के लिए संगठनात्मक स्तर पर बूथ स्तर पर पहुंचने की रणनीति बनाई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी लगातार उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ चुनावी रणनीति को धार दे रहे हैं।

विज्ञापन

इस बार सक्रिय हैं प्रदेश प्रभारी सैलजा

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार उत्तराखंड का दौरा करने के साथ पार्टी नेताओं के साथ चुनाव रणनीति बना रही है। प्रभारी पार्टी कार्यक्रम के साथ विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हो रही हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश के नेता भ्रष्टाचार, अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रीय नेताओं से समय न मिलने के कारण चुनाव प्रचार को धार नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: मार्च के पहले हफ्ते में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, 27 से 30 जनवरी के बीच लगेगी आचार संहिता

राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के आगामी चुनाव को लेकर गंभीर है। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रीय नेताओं की चुनावी रैली कराने का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया है। प्रदेश कांग्रेस की इसकी तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय नेताओं का समय मिलने ही रैली कराई जाएगी। -गणेश गोदियाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed