फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Permission granted for construction of railway flyover on Shamli bypass

शामली बाईपास पर रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण को मिली अनुमति-

Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Permission granted for construction of railway flyover on Shamli bypass
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास पर शामली में अंडरपास के निकट रेलवे के फ्लाईओवर निर्माण की अनुमति मिल गई है। निर्माण एजेंसी ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए फाउंडेशन कार्य शुरू कर दिया है। मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कार्य 31 मार्च 2023 तक पूरा होगा। टपराना से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले शामली बाईपास का काला करने का काम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हरियाणा के करनाल से लेकर मेरठ के कंकरखेडा बाईपास तक चार लेन हाईवे के निर्माण के लिए दिनेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है। पिछले एक साल से मेरठ-करनाल हाईवे और इसे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने वाले शामली बाईपास का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मेरठ-करनाल हाईवे पर बिडौली में यमुना नदी का दो लेन का पुल, बिड़ौली मे, झिंझाना,और टपराना में फ्लाईओवर बनने हैं।
विज्ञापन

शामली बाईपास पर मुंडेट कलां और बधेव के पास पूर्वी यमुना नहर पर फ्लाईओवर, शामली में अंडरपास के निकट रेलवे फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मेनेजर दया शंकर सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल के शामली बाईपास का भूमि अधिग्रहण कार्य ज्यादातर पूरा हो गया है। बाईपास पर शामली में अंडरपास के निकट रेलवे का फ्लाईओवर निर्माण की अनुमति मिल गई है। रेलवे की अनुमति आने के बाद फ्लाईओवर की फाउंडेशन कार्य शुरू कर दिया गया है। बाईपास के सभी फ्लाईओवर अप्रैल 2022 तक पूरे हो जाएंगे। टपराना से शामली बाईपास का काला करने का काम शुरू कर दिया गया है। हाईवे का 50 प्रतिशत और फ्लाईओवर कार्य 40 प्रतिशत पूरा हुआ है। 31 मार्च 2023 तक मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed