{"_id":"58b081f54f1c1b0511b24749","slug":"people-who-make-offerings-at-mahayagna-remote","type":"story","status":"publish","title_hn":"महायज्ञ में आहुति देने पहुंचे दूरदराज के लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महायज्ञ में आहुति देने पहुंचे दूरदराज के लोग
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Sat, 25 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
cultural
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। बाबा दयाल शाह महाराज और बाबा भानशाह महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर मंदिर दयाल आश्रम में महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महायज्ञ का आयोजन किया गया।
श्री दयाल आश्रम ट्रस्ट एवं समस्त समाजसेवक थानाभवन द्वारा गत वर्षों की भांति महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दिन होने वाले महायज्ञ की बड़ी मान्यता है। कहा जाता है कि यज्ञ के दौरान जो युगल जोडे़ का रिश्ता तय होता है उसका जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है।
अत: यज्ञ में भाग लेने के लिए बड़ी दूर दूर से लोग आते हैं। महायज्ञ से पूर्व बृहस्पतिवार रात्रि आठ बजे सत्संग एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित धीरज भारद्वाज सहारनपुर, बाल व्यास कन्हैया ब्रज रसिक टीवी कलाकार एवं कस्तूरी लाल प्रेमी पानीपत वालों ने अपनी संगीतमय स्वर लहरों से श्रोताओं को भावविभोर किया। शुक्रवार प्रात: आठ बजे महायज्ञ के पश्चात दोपहर 10 बजे
विज्ञापन
स्वामी रामदेव महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी रामनरेश महाराज द्वारा सत्संग किया गया।
तत्पश्चात आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली, रोहतक, शाहदरा, लुधियाना, गंगानगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, नानौता, पानीपत, जिंद, करनाल आदि स्थानों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरू चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महेश नारंग, बाबा कीमती लाल जी महाराज, यशपाल नारंग, अशोक चावला, विजय नारंग आदि मौजूद रहे।