संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शासन के निर्देश पर नगर पालिका परिषद की टीम ने पांच दिवसीय प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान की शुरूआत की है। पालिका टीम ने मिल रोड, नेहरू मार्किट और रोडवेज पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को इकट्ठा किया और लोगों को इसका प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया।
पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेेश सैनी, राखी यादव, स्वच्छता भारत मिशन के जिला कोआर्डिनेटर उत्तम सिंह पूनिया, अंकुर कुमार आदि बुधवार सुबह अग्रसैन पार्क मिल रोड पर एकत्र हुए। यहां से पांच दिवसीय प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत वृहद जन जागरूकता अभियान की शुरूआत की। आदेश सैनी ने बताया कि शासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एक जुुलाई से प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसके बाद जो लोग इसका इस्तेमाल करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानसार जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पालिका टीम के साथ सुबह मिल रोड व नेहरू मार्केट और शाम को रोडवेज बस स्टैंड पर सिंगल यूज प्लाटिक के कचरे को इकट्ठा कर लोगों को इसका इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक किया गया।