फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Online studies in council, CBSE schools

परिषदीय, सीबीएसई विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई

Mon, 13 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Online studies in council, CBSE schools
परिषदीय, सीबीएसई विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन

शामली। जनपद के परिषदीय और सीबीएसई विद्यालयों में वीडियो कॉल से ऑनलाइन शिक्षा, योग क्लास और प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिलौन की प्रधानाध्यापिका उपमा शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने के कारण ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। बच्चों को व्हाटसएप ग्रुप पर वीडियो कॉल पर समझाया जा रहा है। इसके चलते ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता भी कराई जा रही है। सुबह बच्चों को ऑनलाइन योग भी कराया। इस कार्य में बच्चे रुचि ले रहे हैं और अभिभावक का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। प्राथमिक विद्यालय नंबर 10 के प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने बताया कि विद्यालय के अभिभावकों और बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप पर विषय वस्तु से संबंधित सामग्री को रोजाना भेजकर शिक्षण कार्य किया जा रहा है। रोचक वीडियो बनाकर ग्रुप में पोस्ट की जाती है। ऑडियो, वीडियो क्लिप के माध्यम से बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ रचनात्मक कार्य के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

सेंट आरसी स्कूल शामली की प्रधानाचार्या मीनू संगल ने बताया कि छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है। ऑनलाइन थ्योरी, होमवर्क, चेकिंग, म्यूजिक क्लास, प्रोजेक्ट क्लास सुविधा स्कूल द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed