फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Officers arrived for investigation, took statements of girl students in Madrasa

Shamli News: जांच के लिए पहुंचे अधिकारी, मदरसे में छात्राओं के बयान लिए

Thu, 10 Aug 2023 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Officers arrived for investigation, took statements of girl students in Madrasa
शामली। क्षेत्र के एक मदरसे में करनाल की रहने वाली किशोरी के साथ मदरसे के मौलाना द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल कुमार मामले की जांच करने के लिए मदरसे में पहुंचे तथा वहां पर पढ़ने वाली कई छात्राओं के बयान दर्ज किए। कहा कि पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, करनाल की रहने वाली किशोरी ने वीडियो वायरल कर शामली के एक मदरसे के मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने वीडियो वायरल कर आरोपी मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर करनाल के महिला थाने में आरोपी मौलवी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। करनाल पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में शामली में दबिश दी जा रही है। जल्द ही शामली पुलिस से भी आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा जाएगा। जिला दिव्यांग सशिक्तकरण अधिकारी अंशुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई छात्राओं के बयान लिए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई का भी इंतजार है।
विज्ञापन

- बाल कल्याण समिति की टीम भी आ चुकी शामली
बाल कल्याण समिति करनाल की टीम भी मामले की जानकारी मिलने पर शामली पहुंची, जिनके समक्ष पीड़ित नाबालिग ने आपबीती बयां की। इसके बाद टीम नाबालिग को अपने साथ करनाल लेगई, जहां उसका मेडिकल कराने के बाद महिला थाने में आरोपी मौलाना के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- विरोध करने पर मौलाना ने नाबालिग की पिटाई भी की थी

आरोप है कि जब नाबालिग ने मौलाना की हरकतों का विरोध किया तो उसे बुरी तरह पीटा गया। मौलाना उसके साथ गलत हरकत करता रहा। नाबालिग मदरसे से निकलना चाहती थी, लेकिन मौलाना उसे बाहर नहीं निकलने देता था।

- मदरसे का नहीं मिला पंजीकरण, सीओ, एसडीएम ने भी लिया बयान
शामली। मदरसे में करनाल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। डीएम और एसपी के निर्देश पर एसडीएम और सीओ मदरसे में पहुंचे तथा छात्राओं के बयान दर्ज किए। यहां पर 100 से अधिक छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। जांच के दौरान मदरसे का भी रजिस्ट्रेशन नहीं मिला है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीओ, एसडीएम और सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों ने छात्राओं के बयान लिए। छात्राओं ने अन्य के साथ यौन उत्पीड़न की बात से इनकार किया है। फिर भी जांच की जा रही है। रजिस्ट्रेशन नहीं मिलने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को कहा गया है। स्थानीय पुलिस भी आरोपी की तलाश में जुट गई है। जल्द आरोपी माैलवी को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed