फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Now there is a boom in the construction of bridges on the Meerut-Karnal highway

मेरठ-करनाल हाईवे पर अब पुलों के निर्माण में आई तेजी

Mon, 12 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Now there is a boom in the construction of bridges on the Meerut-Karnal highway
भूनी फ्लाईओवर पर दौड़ता ट्रक। - फोटो : SHAMLI
- भूनी फ्लाईओवर के बाद अब बायवाला फ्लाईओवर भी वाहनों के लिए खोला
विज्ञापन

- बपारसी में हिंडन नदी का पुल का कार्य दो माह में पूरा होने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क का कार्य लगभग पूरा होने के बाद अब पुलों पर कार्य तेजी से चल रहा है। भूनी फ्लाईओवर के बाद अब बायवाला फ्लाईओवर भी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बपारसी में हिंडन नदी के पुल पर भी कार्य तेजी से चल रहा है। इसका कार्य करीब दो माह में पूरा होने की उम्मीद है।
105 किमी लंबा मेरठ-करनाल हाईवे पहले मेरठ से लेकर शामली जिले के बिडौली यमुना पुल तक 15 मीटर चौड़ा था। एनएचएआई को हस्तांतरित होने के बाद 2017 में इसके चौड़ीकरण के लिए करनाल के बाईपास से मेरठ बाईपास तक परियोजना तैयार करके केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजी गई थी। स्वीकृति के बाद करीब दो साल पहले निर्माण कंपनी नामित कर काम शुरू करा दियागया। निर्माण एजेंसी ने मेरठ से करनाल बाईपास तक सड़क का काम लगभग पूरा कर दिया है। अब डिवाइडर पर रेलिंग तैयार की जा रही है। बिटावदा फ्लाईओवर के अलावा सभी पुलों और फ्लाईओवर का कार्य तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है बिटावदा गांव में पुल को लेकर विवाद सुलझ चुका है। यहां भी जल्द निर्माण शुरू होने की संभावना है। गढ़ी सखावत और फुगाना में हाईवे का पुल का लिंटर डल चुका है। एप्रोच रोड और सर्विस लेन का कार्य बाकी है। टपराना में कार्य अभी अधूरा है। बिडौली में यमुना पुल का निर्माण तेजी से चल रहा है। मेरठ-करनाल हाईवे पर पुलों का निर्माण जल्द ही पूरा होने पर वाहन चालकों की राह और भी अधिक आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली बाईपास के दो पुलों का कार्य है अधूरा
जिले में मेरठ-करनाल हाईवे के दस किमी लंबाई के शामली बाईपास पर टपराना गांव से लेकर बधेव गांव तक ज्यादातर निर्माण पूरा हो गया है। बधेव और मुंडेट कलां के बीच पूर्वी यमुना नहर पुल और गोहरनी और शामली के जंगल में रेलवे का पुल अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण एजेंसी के अफसरों का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे और बाईपास और पुलों का निर्माण पूरा करने के लिए आगामी 31 मार्च 2023 का समय है। 31 दिसंबर तक हाईवे और पुलों का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed