फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   No open accounts of Gram Panchayat administrators

ग्राम पंचायत प्रशासकों के नहीं खुले खाते

Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
No open accounts of Gram Panchayat administrators
ग्राम पंचायत प्रशासकों के नहीं खुले खाते
विज्ञापन

शामली। जिले की ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त होने के बावजूद उनके बैंक खाते नहीं खुले हैं। बैंक खातों का संचालन शुरू नहीं होने से ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हो सके हैं। 25 दिसंबर को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रशासकों की नियुक्ति की गई थी।

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल पूरा होने के बाद एडीओ स्तर के अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया था। जिले की 230 ग्राम पंचायतों का चार्ज 13 एडीओ को दिया गया है। इनमें ऊन ब्लॉक की 52 ग्राम पंचायतों का चार्ज एडीओ सहकारिता मुकेश कुमार को दिया गया है। इस ब्लॉक की बाकी 19 पंचायतों का चार्ज एडीओ आईएसबी विजय सक्सेना को मिला है। कांधला ब्लॉक की 11 ग्राम पंचायतों का चार्ज एडीओ आईएसबी संदीप कुमार को, 12 पंचायतें एडीओ कृषि कलीराम को तथा दस पंचायतें एडीओ सहकारिता धर्मेंद्र को दी गईं हैं। इसी तरह कैराना ब्लॉक की 19 पंचायतें एडीओ आईएसबी उपेंद्र को, 24 पंचायतें एडीओ कृषि महकार सिंह को, शामली ब्लॉक की 15 पंचायतें एडीओ पंचायत राजवीर सिंह, नौ पंचायतें एडीओ आईएसबी राकेश कुमार तथा नौ पंचायतें एडीओ कृषि रविंद्र कुमार को दी गईं हैं। थानाभवन की 22 पंचायतें एडीओ पंचायत सोमप्रकाश, 16 पंचायतें एडीओ आईएसबी प्रताप सिंह तथा 12 पंचायतें एडीओ सहकारिता सुभाष सिंह के पास हैं। प्रशासक नियुक्त होने के बावजूद इन ग्राम पंचायतों के खातों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इसके चलते ग्राम पंचायतों में काम नहीं हुए हैं। डीपीआरओ आलोक शर्मा का कहना है कि जल्द ही ग्राम पंचायतों में नियुक्त प्रशासकों को डोंगल मिल जाएंगे जिनसे भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed