{"_id":"64528bc49805e5022404a536","slug":"nikay-chunav-tricolor-was-removed-from-mobile-tower-and-bsp-flag-was-installed-in-shamli-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार का चढ़ा ऐसा भूत: तिरंगा झंडा उताकर लगाया बसपा का झंडा, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार का चढ़ा ऐसा भूत: तिरंगा झंडा उताकर लगाया बसपा का झंडा, पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार
Wed, 03 May 2023 09:59 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 03 May 2023 09:59 PM IST
सार
Nikay Chunav 2023 : शामली में तिरंगा झंडा उताकर बसपा का झंडा लगाने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार हुए। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
शामली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली जनपद के जलालाबाद में कस्बे में मोबाइल टावर पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को उतारकर बसपा का झंडा लगा देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना पर पुलिस दौड़ी और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जलालाबाद में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ऊंचे सैलर के निकट एक मोबाइल कंपनी का टावर लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, उस पर तिरंगा झंडा लगा हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक ने मोबाइल टावर के ऊपर चढ़कर पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को टावर से नीचे उतारा और उसके स्थान पर बसपा पार्टी का झंडा लगा दिया। इसका वीडियो बनाकर किसी युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: आसमान से जमकर गिरे ओले, घरों के आंगन में लगा बर्फ का ढेर, बारिश ने तोड़ा 30 साल का रिकॉर्ड
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लेकर थानाभवन पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही थानाभवन पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने तिरंगा झंडा उतारने के मामले में शमीम पुत्र अब्दुल और अयान पुत्र शकील को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: मेरठ आएंगे CM योगी: हरिकांत अहलूवालिया के लिए मांगेंगे वोट, जनसभा से लोगों में भरेंगे जोश, तय हुआ कार्यक्रम
वहीं, तिरंगा झंडा उतारने और बसपा का झंडा लगाने को लेकर जलालाबाद में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया दो युवकों को हिरासत में लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।