मेरठ आएंगे CM योगी: हरिकांत अहलूवालिया के लिए मांगेंगे वोट, जनसभा से लोगों में भरेंगे जोश, तय हुआ कार्यक्रम
UP Nikay Chunav 2023 : अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए भाजपा नेता जुटे हुए हैं।वहीं, सीएम योगी भी जनता को साधने के लिए मेरठ आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम तय हो चुका है।
विस्तार
भाजपा निकाय चुनाव में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। जहां, भाजपा नेता और पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने प्रत्याशियों को जिताने में लगे हुए हैं तो वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लोगों को साधने के लिए मेरठ आ रहे हैं।
बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच मई को मेरठ में जनसभा करेंगे। उनकी यह जनसभा जिमखाना मैदान में दोपहर 12 बजे रखी गई है। वहीं, मंगलवार को अधिकारियों ने भी जिमखाना मैदान का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीएम योगी पहले पांच मई को मेरठ में जनसभा करेंगे। इसके बाद वे हापुड़, गाजियाबाद और बुलंदशहर में भी जनसभाएं करेंगे। मुख्यमंत्री के मेरठ आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। सभा में 10 हजार लोगों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: 11 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, मतदान से पहले मिठाई-साड़ी बांटते पकड़े गए प्रत्याशी, मुकदमा
इसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की भी मेरठ में जनसभा होगी। उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी आ सकते हैं। भाजपा ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। मेरठ में सभी जनप्रतिनिधि मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया के चुनाव में जुट गए हैं।
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: वोटरों को रिझाने की कोशिश, मतदान से पहले मिठाई-साड़ी बांटते पकड़े गए प्रत्याशी, मुकदमा दर्ज
पार्टी इस बार मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद तीनों सीटों पर भाजपा के मेयर के लिए रणनीति बना रही है। मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए मंगलवार को पुलिस के अधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा की रणनीति बनाई।