फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Murder: Son brutally killed his mother by cutting her with a shovel, clashed with the

Murder: बेटे ने फावड़े से काटकर मां की बेरहमी से की हत्या, पकड़ा तो पुलिस से भिड़ गया आरोपी

Wed, 21 Aug 2024 05:44 PM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 Aug 2024 05:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक युवक ने सोती हुई मां की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस से ही भिड़ गया।

विज्ञापन
Murder: Son brutally killed his mother by cutting her with a shovel,  clashed with the
मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में मंगलवार रात को एक युवक ने अपनी सोती हुई मां की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। कुरैशी मोहल्ले में मंगलवार रात्रि करीब साढे तीन बजे बेटे ने मां साजो (65) पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक सोबान को हिरासत में ले लिया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP News Live: भारत बंद आज, बसपा, भीम आर्मी का प्रदर्शन, 22 को मीरापुर की नब्ज टटोलेंगे सीएम योगी

विज्ञापन

Murder: Son brutally killed his mother by cutting her with a shovel,  clashed with the
मां की हत्या करने का आरोपी सोबान। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक लंबे समय से बीमार था और पिछले चार दिनों से उसका दिमागी संतुलन बिगड़ा हुआ था। मंगलवार रात्रि में बारह बजे आरोपी युवक अपने हाथो में फावड़ा लेकर निकला और बारी-बारी से मोहल्ले और पड़ोसियों के घरों पर फावडे़ से वार किए। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने सड़क पर चलने वाली कारों पर भी उसने वार कर शीशे तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक व परिजनों को समझा बुझाकर चली गई। रात्रि करीब तीन बजकर 21 मिनट पर आरोपी युवक ने सोती हुई मां पर फावडे़ से वार करते हुए उसकी हत्या कर दी। 

पुलिस ने बताया कि मृतका के मुंह पर कई वार किए हैं। एएसपी संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। आरेापी युवक पुलिस की हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। 

हत्या के बाद पुलिस से भिड़ गया आरोपी, सीसीटीवी में कैद
मां की हत्या की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घर के बाहर से पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गया। पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। पास में ही लगे सीसीटीवी में भी आरोपी मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी भी उसे पीट रहे हैं। 

ग्रामीणों के अनुसार, मंगलवार की रात में भी जब युवक ने मोहल्ले में खड़ी कार और मकानों में फावडे़ से वार किए थे तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। उस समय भी आरोपी पुलिसकर्मियों से भिड़ गया था। हालांकि, पुलिस आरोपी को पुलिस चौकी ले गई थी। बाद में ग्रामीणों के कहने पर युवक को रात में ही छोड़ दिया गया था। उसने वापस जाकर मां की हत्या कर डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed