फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West UP News Live: भारत बंद आज, बसपा, भीम आर्मी का प्रदर्शन, 22 को मीरापुर की नब्ज टटोलेंगे सीएम योगी

Wed, 21 Aug 2024 09:39 AM IST
डिंपल सिरोही अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 21 Aug 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
West UP News Live: BSP supporters will protest today, CM Yogi Visit Mirapur Tomarrow
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:40 AM, 21-Aug-2024

बिजनाैर में मॉर्निंग वॉक पर निकले किसान की हादसे में माैत

बिजनाैर जनपद में पैजनिया क्षेत्र के ग्राम करनपुर गांवड़ी के निकट मॉर्निंग वॉक पर निकले एक किसान को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर कर दी। भीषण टक्कर में  किसान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब छह बजे ग्राम करनपुर गांवड़ी निवासी गजेंद्र सिंह(48) पुत्र चरण सिंह अपने साथी पंकज एवम एक अन्य ग्रामीण के साथ मॉर्निंग वाक पर चांदपुर ,पैजनिया मार्ग पर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गांव से कुछ ही दूरी पर चांदपुर की और से आ रहे तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने गजेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी भीषण टक्कर से गजेंद्र कई फुट उछलकर सड़क के दूसरी और जा गिरा,आनान फानन में गजेंद्र के साथियों ने उसे पहले पैजनिया और बाद में बिजनौर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उधर थ्री व्हीलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया पुलिस ने  परिजनो की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मृतक के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
09:17 AM, 21-Aug-2024

शामली में फावडे़ से वार कर बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या

शामली के चौसाना थानाक्षेत्र में कुरैशी मोहल्ले में मंगलवार की रात्रि करीब साढे तीन बजे बेटे ने सो रही अपनी मां साजो(65) पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीं और आरोपी युवक सोबान को हिरासत में ले किया। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया गया है।
विज्ञापन
09:14 AM, 21-Aug-2024

मीरापुर की नब्ज टटोलने आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

भले ही विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ हो, लेकिन मीरापुर में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। 22 अगस्त को मीरापुर के बीआईटी में एनडीए गठबंधन की धरातल पर तैयारियों को परखने, कार्यकर्ताओं से संवाद और रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि रोजगार मेला सुबह नौ बजे से शुुरू होगा और मुख्यमंत्री लगभग तीन बजे आएंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार का कार्यक्रम लगभग तय है। बीआईटी में होने वाले रोजगार मेले के बाद लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी को प्रमाण पत्र वितरित होंगे। इसके बाद मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से भी मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।

भाजपा-रालोद गठबंधन की तैयारियों को भी सीएम परखेंगे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री केपी मलिक को मीरापुर चुनाव की जिम्मेदारी दी है। लखनऊ में तीनों मंत्रियों से सीएम खुद संवाद कर चुके हैं।
09:12 AM, 21-Aug-2024
मेरठ में बहुजन समाज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को जिलाधिकारी से मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण में उप वर्गीकरण के पक्ष में दिए गए निर्णय के विरोध में वह राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के आदेश पर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे।

दलित समाज की ओर से बुधवार को देशव्यापी बंद की घोषणा की गई है। सोशल मीडिया पर हुए आह्वान में कई दलित संगठनों की ओर से समर्थन भी किया गया है। वहीं बसपा औपचारिक समर्थन में है। दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे रस्म अदायगी के तौर पर ही करने में जुटे हैं। 

कई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को हुई बैठक से दूरी बना ली। बंद के दौरान कोई अप्रिय घटना की आशंका और फिर मुकदमे आदि को लेकर बसपाई खुद को पूरी तरह से लिप्त करने से बचते दिखे। इसी संबंध में डीएम से मुलाकात की गई। 

केवल सोशल मीडिया से प्रचार
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ व्यापारिक संगठनों की ओर से शुक्रवार को मेरठ बंद का आह्वान किया गया था। इसके तहत दोपहर तक बाजार बंद रहे और बुढ़ानागेट से जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया गया था। इसमें भारी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिरकत की थी। 

वहीं सप्ताहभर के अंदर दूसरी बार बंद को लेकर लोग ऊहापोह में हैं। मंगलवार को आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, बेगमपुल, पीएल शर्मा रोड आदि विभिन्न बाजारों में बंद को लेकर कोई टीम नजर नहीं आई। केवल सोशल मीडिया पर ही लोग बंद के लिए आह्वान करते दिखे।
08:54 AM, 21-Aug-2024

West UP News Live: भारत बंद आज, बसपा, भीम आर्मी का प्रदर्शन, 22 को मीरापुर की नब्ज टटोलेंगे सीएम योगी

अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण में कोटा दिए जाने के मामले में भारत बंद का आह्वान किया है। बुधवार को बसपा, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी सहित अन्य संगठन कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन देंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस की सभी मुख्य चौराहों पर डयूटी लगाई गई है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से महावीर चौक, प्रकाश चौक, झांसी की रानी मार्ग पर आवागमन नहीं करने की अपील की है।

आरक्षण के इस मामले पर अनुसूचित जाति व जनजाति से संबंधित संगठनों में रोष व्याप्त है। बसपा, भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, बहुजन एकता संघर्ष समिति आदि संगठनों ने नाराजगी जताई है। विभिन्न संगठनों के भारत बंद के आह्वान का इन संगठनों ने समर्थन किया है। इसी के चलते इन सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की घोषणा की है। सुरक्षा के मददेनजर पुलिस अधिकारी भी सतर्क हैं। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed