फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ultrasound services suspended at district hospital; patients face hardship

Shamli News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच हुई बंद, मरीज परेशान

Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound services suspended at district hospital; patients face hardship
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष पर लगा ताला। संवाद - फोटो : Self
शामली। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के न होने के कारण मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड जांच न होने से मरीज परेशान रहे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से संबद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनीत कौशिक का सप्ताह में तीन दिन के संबद्धीकरण का आदेश निरस्त हो गया जबकि दूसरे रेडियोलोजिस्ट डॉ. भुजबीर सिंह को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के सीएमएम का चार्ज मिलने से यह समस्या बनी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त चल रहा है। शासन से नियुक्ति न होने से मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में नियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भुजबीर सिंह को सप्ताह के पहले तीन दिन सोमवार से बुधवार और डॉ. विनीत कौशिक को बृहस्पतिवार से शनिवार तक शामली के जिला अस्पताल में संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस व्यवस्था के चलते मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा मिल रही थी। अब नई व्यवस्था के अनुसार डॉ. विनीत कौशिक का संबद्धीकरण आदेश निरस्त होने से बृहस्पतिवार से मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच बंद है।
दो दिन से अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका हुआ है और मरीज बिना जांच कराए ही वापस जाने को मजबूर रहे।
उधर, दूसरे रेडियोलोजिस्ट डॉ. भुजबीर को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के सीएमएस का चार्ज मिल गया है। इस वजह से वे भी अब शामली जिला अस्पताल नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed