फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: बुढ़ापे की लाठी बनी पेंशन पर लगा प्रशासनिक ग्रहण

Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 31 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। बुढ़ापे में आर्थिक सहारा बनने वाली वृद्धावस्था पेंशन पर प्रशासनिक ग्रहण लगा हुआ है।
विज्ञापन

किसी की पेंशन बैंक खाते में डीबीटी व एनपीसीआई मैपिंग सक्रिय न होने के कारण अटकी है तो किसी जीवित बुजुर्ग को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया है। पीड़ित बुजुर्ग अपनी हक की पेंशन पाने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और बैंक के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
आठ माह से रुकी है सतीश की पेंशन : सिंभालका निवासी सतीश कुमार ने बताया कि फरवरी के बाद से खाते में पेंशन की रकम नहीं आई है। बैंक खाते में डीबीटी की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उनकी पेंशन अटक गई है। इससे उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिंदा इंसान को कागजों में बना दिया मृत : कांधला देहात निवासी अंशु ने बताया कि कांधला देहात निवासी विनय को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दर्शाकर उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। रिकॉर्ड की इस गलती के कारण उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब वह खुद को जीवित साबित करने और रिकॉर्ड दुरुस्त कराने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed